डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी बीमारी हैं, जिसकी वजह से खून में शुगर (चीनी/शर्करा) की मात्रा बढ़ जाती है। कुछ दशक पहले तक देश में यह बीमारी उम्र के साथ बढ़ती थी। लेकिन अब यह हमारी जीवनशैली जनित बीमारी का रूप ले चुकी है और अब बच्चे और युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। यह जानकर आपको जानकर आश्चर्य होग सकता है कि देश में इस बीमारी से पीड़ित आधे लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है। जिन्हें पता है, उनमें से भी आधे यानि कुल पीड़ितों में से एक-चौथाई लोगों को ही इसका इलाज मिल पाता है। कई बार इसकी समय से पहचान नहीं हो पाती है। एक नए अध्ययन में इसके बारे में नई जानकारी सामने आई है।
कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो करा लें ब्लड शुगर की जांच, हो सकता है डायबिटीज का खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन