फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: चमगादड़ों में मिला एक नए प्रकार का कोरोना वायरस, अध्ययन में चीनी वैज्ञानिकों का दावा

Tue, 15 Jun 2021 11:59 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 15 Jun 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
new coronavirus found in bats, similar to sars cov 2
चमगादड़ों में पाया गया नया कोरोनावायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दिसंबर 2019 में नोवेल कोरोनावायरस के मिले पहले मामले को डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इतने समय में कोरोना की दो लहरों ने दुनियाभर में काफी तबाही मचाई है। पूरे विश्व में अबतक 17 करोड़ 67 लाख से ज्यादा लोगों को यह वायरस संक्रमित कर चुका है। 38 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी इस संक्रमण के कारण हो चुकी है। सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण होने वाली कोविड-19 बीमारी से अभी लोगों को राहत भी नहीं मिली थी कि वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में एक अन्य तरह के कोरोना वायरस मिलने का दावा किया है। चीन में एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों की राइनोलोफिड प्रजाति में चार नए नोवेल सार्स-सीओवी-2 से संबंधित वायरस की पहचान की है।


इस खबर के सामने आते ही दुनियाभर में एक बार फिर बहस छिड़ गई है। लोगों के मन में इस वायरस को लेकर तरह-तरह के सवाल हैं, जैसे- क्या यह वायरस भी सार्स-सीओवी-2 की तरह ही तेजी से फैलकर लोगों को संक्रमित कर सकता है? क्या इसे भी एक अन्य महामारी की ओर संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए? आइए इस लेख में अध्ययन के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

new coronavirus found in bats, similar to sars cov 2
चमगादड़ों के मल-मूत्र सैंपल की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कई सैंपलों का किया गया अध्ययन
शंडोंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वाइफेंग शी और उनके सहयोगियों ने मई 2019 से नवंबर 2020 के बीच जंगल में पाए जाने वाले चमगादड़ों से नमूने एकत्र किए। चमगादड़ों की 23 प्रजातियों से 411 सैंपल एकत्र किए गए। चमगादड़ों के मल-मूत्र और स्वाब के सैंपलों के अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने नए प्रकार के कोरोना वायरस की पहचान की है। इस अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट को जर्नल सेल में प्रकाशित किया गया है।

new coronavirus found in bats, similar to sars cov 2
कोरोना के नए वायरस सैंपल (RpYN06) - फोटो : PIB

सार्स-सीओवी-2 की तरह ही हैं नए वायरस
रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों को चार ऐसे वायरस मिले जो सार्स-सीओवी-2 से मिलते जुलते हैं। इन चारों वायरसों का आनुवंशिक गठन भी सार्स-सीओवी-2 की तरह ही पाया गया है। आपको बता दें कि सार्स-सीओवी-2 वायरस दुनियाभर में फैले कोविड-19 का कारक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोविड-19 के कारक और नए वायरस सैंपल (RpYN06) में एकमात्र अंतर यह देखा गया कि नया वायरस स्पाइक प्रोटीन के बजाय, कोशिकाओं में संलग्न होने के लिए नॉब जैसी संरचना का उपयोग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new coronavirus found in bats, similar to sars cov 2
चमगादड़ों से कई तरह के वायरस फैलते हैं - फोटो : Pixabay

चमगादड़ों से फैलते हैं कई तरह के संक्रमण
अध्ययन की रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि अब तक किए गए तमाम अध्ययनों के आधार पर कहा जा सकता है कि सार्स-सीओवी-2 से संबंधित वायरस चमगादड़ों से ही फैलते हैं। संक्रमण का असर उन क्षेत्रों में ज्यादा हो सकता है जहां चमगादड़ों की आबादी अधिक होती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि मनुष्यों में गंभीर बीमारियों का कारण बनने वाले तमाम वायरस चमगादड़ों में पाए जाते हैं। हेंड्रा वायरस, मारबर्ग वायरस, इबोला वायरस और मौजूदा समय में कोरोना वायरस इसका उदाहरण है।

विज्ञापन
new coronavirus found in bats, similar to sars cov 2
नए कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने अलर्ट रहने को कहा
वैज्ञानिकों ने बताया कि चमगादड़ों की राइनोलोफिड प्रजाति एशिया के कुछ हिस्सों पाई जाती है, ऐसे में स्वास्थ्य संगठनों को इसके प्रति गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। अध्ययन में  कोविड-19 और नए वायरस के जीन सैंपल में काफी समानता देखने को मिली है। यह नया वायरस कितना प्रभावी है और इससे लोगों को कितना खतरा हो सकता है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अध्ययन किए जा रहे हैं। 

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Identification of novel bat coronaviruses sheds light on the evolutionary origins of SARS-CoV-2 and related viruses

अस्वीकरण नोट: यह लेख जर्नल सेल में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष  के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बीमारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। नए कोरोना वायरस को और अच्छे से समझने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed