फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 तरह के कैंसर के लिए एकमात्र टेस्ट, शरीर के किस हिस्से में है, यह भी पता चल जाएगा

Sat, 04 Apr 2020 05:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says

मेडिकल साइंस में हमने काफ तरक्की कर ली है और इसमें अक्सर नई-नई रिसर्च होती रहती है। कई सारी रिसर्च के चमत्कारिक परिणाम भी हासिल होते हैं। ऐसी ही एक नई रिसर्च के मुताबिक आने वाले समय में एकमात्र ब्लड टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। रिसर्च जर्नल एन्नल्स ऑफ ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, इस एकमात्र ब्लड टेस्ट से शुरुआती स्टेज में ही कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। बोस्टन के डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता इस रिसर्च पर लगातार काम कर रहे हैं। 

New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says

इस रिसर्च पर काम कर रहे शोधकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती स्टेज में कैंसर का पता लग जाने पर इसका इलाज आसानी से संभव है। यह टेस्ट कैंसर का प्रकार तो बताएगा ही, टेस्ट से यह भी पता चल जाता है कि शरीर के किस हिस्से में कैंसर है। बोस्टन के डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट में इस रिसर्च का ट्रायल हो रहा है। बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ग्रेल इंक ने इस टेस्ट को विकसित किया है। 

New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
ब्लड टेस्ट - फोटो : demo pics

blood test

ग्रेल इंक कंपनी ने इसमें सिक्वेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए डीएनए की जांच की, जिनसे जीन की सक्रियता या निष्क्रियता का पता चला। इसमें ट्यूमर डीएनए में जाकर पूरे शरीर में ब्लड की मदद से सर्कुलेट होता है। इस टेस्ट में डीएनए में होने वाले रसायनिक बदलाव का विश्लेषण किया जाता है, जिससे कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाता है। 

विज्ञापन
New blood test can detect 50 types of cancer in which body parts Research Says
blood test

इस रिसर्च के दौरान कुल 3,052 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें 1,531 लोगों के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला। शोधकर्ता डॉ. जेफ्री ऑक्सनार्ड के मुताबिक इस नए टेस्ट से यह भी पता चला कि जहां से कैंसर की शुरुआत हुई है, वे कौन से ऊतक हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस टेस्ट ने पहली स्टेज वाले 18 फीसदी कैंसर मरीजों के बारे में सही जानकारी दी, जबकि चौथी स्टेज के मरीजों के बारे में 93 फीसदी सही जानकारी दी। विशेषज्ञ बताते हैं कि ओ वाले समय में यह चिकित्सा जगत के लिए बहुत मददगार साबित होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed