प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
जब भी कोई व्रत या त्योहार आता है, तो लोगों को सबसे पहली चिंता ये सताती है कि उनकी डाइट का क्या होगा? कहीं कम खाने की वजह से या व्रत रखने की वजह से वो कमजोरी का शिकार तो नहीं होंगे? कहीं उनका वजन तो बिगड़ने नहीं लगेगा? इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में उछल कूद करने लगते हैं। जैसे- नवरात्रि के व्रत को ही ले लीजिए। दरअसल, आज यानी 7 अक्टूबर 2021 से नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाला ये पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं, देवी के नौ रूपों की पूजा करते हैं आदि। ऐसे में अगर आपको भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इन नौ दिनों में कैसी डाइट ले सकते हैं, जो आपको फायदा देने का काम करेगी।