फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ये चार चीजें कर देती हैं हड्डियों को कमजोर, भूलकर भी न करें ज्यादा सेवन

Wed, 06 Oct 2021 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Oct 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Health tips These four things weaken the bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

एक उम्र के बाद मानव शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है, जिसमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उसकी हड्डियां भी कमजोरी का शिकार होती जाती है। लेकिन आज के दौर में हड्डियां सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों की ही कमजोर नहीं हो रही, बल्कि इससे कम उम्र के लोग यानी युवा भी पीड़ित नजर आते हैं। जो कि चिंता का विषय है। ऐसे में हमें ये समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? वैसे तो इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक कारण ये साफ नजर आता है कि इसके पीछे हमारा अनहेल्दी खानपान है। लोग किसी भी चीज का सेवन बिना सोचे समझे कर लेते हैं, जो उन्हें नुकसान देने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी खाने की चीजें हैं, जो मानव शरीर की हड्डियों को कमजोर करने काम करती है।

Health tips These four things weaken the bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोल्ड ड्रिंक्स

  • आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते है, लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इसमें कार्बन डाईऑक्साइड और फॉस्फोरस होने के कारण ये हमारी हड्डियों के लिए बेहतर नहीं होती है और ये हमारी हड्डियों को खोखला बनाने का काम करती है।
Health tips These four things weaken the bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियां

  • हर कोई कहता है कि हरी सब्जियों का सेवन करो, इससे फायदा मिलता है। लेकिन पालक, फलियां, साग और चुकंदर जैसी चीजों में ऑक्सालेट्स की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिसके कारण ये कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि पालक जैसी सब्जियों का बहुत ज्यादा सेवन करने से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These four things weaken the bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चॉकलेट

  • बच्चे हों या युवा, लगभग हर किसी को चॉकलेट खाना पसंद होता है। लेकिन आपको यहां ये बता दें कि चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम अवशोषित नहीं हो पाता है और इसी के कारण हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए चॉकलेट का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
Health tips These four things weaken the bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब

  • लोग शादी-पार्टी के मौकों पर या कई लोग तो रोजाना शराब पीते हैं, जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। साथ ही शराब का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed