फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Youth Day 2020: युवाओं को तेजी से चपेट में ले रही है डायबिटीज, डाइट में शामिल करें ये सात चीजें

Sun, 12 Jan 2020 10:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 12 Jan 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day Diabetes, Youth, Symptoms and Prevention
diabetes

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से पांव पसार रही है। आने वाले दस साल में देश में 9 करोड़ से ज्यादा लोग टाइप 2 डायबिटीज की गिरफ्त में होंगे। अगर जीवनशैली और खानपान में बदलाव नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में सबसे ज्यादा युवा डायबिटीज की चपेट में होंगे। कार्यस्थल के तनाव से लेकर निजी जीवन की उलझनों की वजह से युवाओं का रहन-सहन से लेकर खानपान ऐसा हो गया है कि उनको आसानी से डायबिटीज हो सकता है। उनका ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटीज को रोकने के लिए जरूरी है कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित किया जाए, जो कि खानपान में बदलाव किए और  पौष्टिक आहार लिए नियंत्रित नहीं होता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान को बदलना होगा।

National Youth Day Diabetes, Youth, Symptoms and Prevention
xdfv
मछली
अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने खाने में मछली शामिल करें। मछली को धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है। 
National Youth Day Diabetes, Youth, Symptoms and Prevention
egg - फोटो : pixa

अंडे
डाइट में अंडे शामिल करने के कई लाभ हैं। नियमित डाइट में सीमित मात्रा में अंडे लेने से हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता है। अंडे भी दालचीनी की ही तरह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। ये इंसान के अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि टाइप-2 डाइबिटीज वाले जिन मरीजों ने हर रोज दो अंडे अपनी डाइट में शामिल किए, उनके कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसके अलावा अंडे में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Youth Day Diabetes, Youth, Symptoms and Prevention
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

पत्तेदार साग
पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।


 

विज्ञापन
National Youth Day Diabetes, Youth, Symptoms and Prevention
दालचीनी
दालचीनी
दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसटीविटी के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा दालचीनी में कोलेस्ट्रोक की भी मात्रा कम होती है। अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल करें डायबिटीज का खतरा कम होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed