फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमेशा रहेंगे फिट बस पूरे दिन में इन पांच चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

Thu, 22 Aug 2019 07:44 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 22 Aug 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
must add five eating things in your daily life for better life says ayurveda

आयुर्वेद में शरीर के विभिन्न रोगों के लिए तीन दोषों को जिम्मेदार माना गया है। वात, पित्त और कफ। शरीर में इन तीनों दोषों की कमी या अधिकता होने पर ही कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो सही आहार लेना होगा। क्योंकि आहार गलत होगा तो कोई दवाईयां असर नहीं करेंगी और अगर आप अपने भोजन में आयुर्वेदिक तत्वों को शामिल करते हैं तो आपको किसी तरह के उपचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आयुर्वेद में बताए गए आहार का नियमित सेवन करने से शरीर में बीमारियों के होने की संभावना घट जाती है। आगे की स्लाइड में जाने की कौन से वो आहार हैं जिन्हें आयुर्वेद के नियमों के अनुसार खाना चाहिए। 

must add five eating things in your daily life for better life says ayurveda
गर्म पानी
आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के बहुत से फायदे बताए गए हैं। इसको पीने से शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। अगर कोई नियमित रुप से हर घंटे गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।
must add five eating things in your daily life for better life says ayurveda
जीरा 
मसालों में जीरे का इस्तेमाल तो भारतीय थाली में होता ही है। इसके साथ ही आयुर्वेद कहता है कि अगर जीरे को नियम से अपने आहार में शामिल किया जाए तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। जीरों के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
must add five eating things in your daily life for better life says ayurveda
अदरक
अदरक का प्रयोग भारतीयों के लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है। आयुर्वेद बताता है कि अदरक बहुत सारी बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे सर्दी-जुकाम में तो इसका प्रयोग किया ही जाता है, इसके साथ ही पीरियड में होने वाली तकलीफों में भी इसको दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
must add five eating things in your daily life for better life says ayurveda
घी
आयुर्वेद में शुद्ध देसी घी को बटर से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। घी का नियमित सेवन करने से ये शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। ये बाजार में मिलने वाले बटर से ज्यादा आसानी से पच जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed