फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कैल्शियम के अलावा हड्डियों के लिए जरूरी हैं यह तीन पोषक तत्व, क्या आप करते हैं इनका सेवन?

Sun, 05 Dec 2021 11:30 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 05 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
most important nutrients for bone health, all you need to know
हड्डियों को मजबूत कैसे करें? - फोटो : pixabay

शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मजबूत हड्डियां न केवल आपको सही मुद्रा में खड़े होने में मदद करती हैं, बल्कि नाजुक अंगों को किसी भी तरह की चोट से बचाने में भी सहायक होती हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ चोट और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के लिए कम उम्र से ही हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय करते रहने चाहिए। आमतौर पर हड्डियों को बेहतर रखने के लिए कैल्शियम को सबसे आवश्यक माना जाता है, पर क्या सिर्फ कैल्शियम से ही हड्डियों का पूरा ख्याल रखा जा सकता है? विशेषज्ञों का जवाब है- नहीं।



हमें बचपन से ही हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी और कैल्शियम सप्लीमेंट दिए जाते हैं। पर सच तो यह है कि स्वस्थ हड्डियों के लिए कैल्शियम ही एकमात्र आवश्यक खनिज नहीं है। हड्डियों को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए कई अन्य पोषक तत्व समान रूप से आवश्यक हैं। ये सभी खनिज मिलकर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और उम्र बढ़ने पर भी उन्हें स्वस्थ रखते हैं। आइए ऐसे ही आवश्यक खनिजों के बारे में जानते हैं।

most important nutrients for bone health, all you need to know
विटामिन के की जरूरत - फोटो : iStock

विटामिन के को आहार में करें शामिल
हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर से बचाव के लिए तो आपने विटामिन के सेवन के बारे में सुना होगा, पर अध्ययनों से पता चलता है कि हड्डियों को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन के आवश्यक होता है। विटामिन के एक प्रोटीन को सक्रिय करने के लिए जिम्मेदार है जो रक्त के थक्के और कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म में आवश्यक भूमिका निभाता है। विटामिन के की प्राप्ति के लिए ब्रोकली, पालक, पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।

most important nutrients for bone health, all you need to know
प्रोटीन की जरूरत - फोटो : Pixabay

प्रोटीन का सेवन आवश्यक
माना जाता है कि प्रोटीन कोशिकाओं की वृद्धि और मांसपेशियों को लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य हड्डियों के द्रव्यमान को बनाए रखना और उम्र बढ़ने के साथ हड्डी और मांसपेशियों को संरक्षित करना भी है। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोटीन वाले आहार का सेवन करने से हड्डियों के घनत्व को बढ़ाया जा सकता है। प्रोटीन का पर्याप्त सेवन फ्रैक्चर और हड्डियों के नुकसान के जोखिम को भी कम कर सकता है। प्रोटीन के स्रोतों में मसूर, सेम, मांस, मुर्गी और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most important nutrients for bone health, all you need to know
विटामिन डी का करें सेवन - फोटो : Pixabay
विटामिन डी है बहुत आवश्यक
हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन डी आवश्यक है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण और रक्त में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। जब आपके रक्त में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है, तो यह पोषक तत्व आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन या हड्डियों से खींचकर इसे अवशोषित करना शुरू कर देता है। विटामिन डी के लिए कई तरह की मछलियों, भिंडी, पालक, सोयाबीन का सेवन किया जा सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed