फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी बात: सुबह के समय आप भी पेट फूलने-गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? जानिए कैसे करें इससे बचाव

Fri, 07 Oct 2022 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
Morning Gas and Bloting Why Do We Have Gas in the Morning Know Reason and Causes News in Hindi
पेट में गैस की समस्या की परेशानी - फोटो : istock

क्या आप भी अक्सर सुबह के समय पेट फूलने-गैस की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है। इसे पाचन में गड़बड़ी का संकेत माना जाता है। रात में भोजन का पाचन ठीक तरीके से न हो पाने के कारण पेट में इस तरह की समस्याएं बनी रह सकती हैं। कुछ लोगों को इसके साथ पेट में दर्द और असहजता की दिक्कत भी होती रहती है। सामान्यतौर पर कुछ दवाओं के सेवन से यह समस्या ठीक हो जाती है, हालांकि अगर आपको लगातार यह परेशानी बनी हुई है तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करके स्थिति के सही कारणों का जरूर पता लगा लें। 



डॉक्टर्स कहते हैं, सुबह में कभी-कभी पेट फूलना जीवनशैली में गड़बड़ी की समस्या का परिणाम हो सकता है। हालांकि लगातार महसूस होने वाले इस तरह के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि यह किसी गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या की संकेत भी हो सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सिस्टम की कुछ बीमारियां भी पेट में सूजन और गैस का कारण बन सकती हैं, आइए इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

Morning Gas and Bloting Why Do We Have Gas in the Morning Know Reason and Causes News in Hindi
पेट में गैस और सूजन की समस्या - फोटो : Pixabay

क्यों होती है गैस और पेट में सूजन?

डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी पेट में गैस का कारण बनती हैं। पेट या कोलन के अंदर सूजन, पेट में संक्रमण, आंत की समस्या, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), क्रोहन डिजीज, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी),  सीलिएक डिजीज आदि में भी पेट में गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। इन स्वास्थ्य समस्याओं में डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होती है।

आइए जानते हैं कि किन उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है?

Morning Gas and Bloting Why Do We Have Gas in the Morning Know Reason and Causes News in Hindi
आहार से पेट की समस्या रहती है ठीक - फोटो : iStock

आहार में बदलाव करें

यदि आप भी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो इससे बचाव के लिए रात में भोजन के समय और आहार में भी बदलाव करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन में फाइबर वाली चीजों के सेवन को बढ़ाने से पेट की समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती हैं। बीन्स, हरी सब्जियां और फलियां पाचन को ठीक रखने में आपकी मदद करती हैं।

पेट की समस्याओं को कम करने के लिए दिन भर में छोटे-छोटे मात्रा में भोजन करें और सोने से पहले हल्का भोजन करें, इससे सुबह पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि सोडियम वाले खाद्य पदार्थों में कमी करके भी पाचन की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Morning Gas and Bloting Why Do We Have Gas in the Morning Know Reason and Causes News in Hindi
हर्बल-टी से पेट की समस्या में लाभ - फोटो : Pixabay

हर्बल-टी से पाचन की दिक्कतें होती हैं कम

डॉक्टर्स कहते हैं, कुछ प्रकार के हर्बल टी का सेवन करना भी पेट में सूजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकती है। सौंफ़, जीरा, कैमोमाइल,धनिया, सौंफ, पुदीना, हल्दी जैसे आयुर्वेदिक मसालों से तैयार टी के सेवन को पेट की समस्याओं के लिए लाभकारी पाया गया है। हालांकि इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

विज्ञापन
Morning Gas and Bloting Why Do We Have Gas in the Morning Know Reason and Causes News in Hindi
पेट की समस्याओं को कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay

नियमित व्यायाम से मिलता है लाभ

नियमित व्यायाम की आदत बनाना पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे सुबह के समय होने वाले सूजन का खतरा कम हो जाता है। साल 2021 के एक अध्ययन में पाया गया कि भोजन के बाद 10 से 15 मिनट तक वॉक करने की आदत भी पाचन की समस्याओं को कम करने और गैस की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हो सकती है। कई प्रकार के योगासनों को भी पाचन की समस्याओं में लाभ पाया जाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed