फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vegetarian vs Nonvegetarian: शाकाहारी या मांसाहारी, कौन सा आहार सबसे फायदेमंद? मिल गया जवाब

Fri, 19 Jan 2024 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Jan 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
More Plant-Based Protein Linked to Healthy Aging know which diet is best for overall health
किस तरह के आहार का करें सेवन? - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार का स्वस्थ होना आवश्यक माना जाता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि आप जिस तरह के भोजन का सेवन करते हैं, उसका सीधा असर सेहत पर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को खाने की सलाह देते हैं।



हालांकि सभी के मन में एक बड़ा सवाल हमेशा से रहा है कि ज्यादा फायदेमंद किस प्रकार का आहार होता है, शाकाहारी या मांसाहारी? इसी से संबंधित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इस सवाल का जवाब दिया है।शोधकर्ताओं ने बताया, पशु स्रोतों की तुलना में प्लाट बेस्ड चीजों से प्रोटीन प्राप्त करना आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। विशेषतौर महिलाओं की सेहत पर इसके बेहतर परिणाम देखे गए हैं।

शाकाहारी या प्लांट बेस्ड आहार न सिर्फ आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं, साथ ही इससे लंबी आयु भी प्राप्त की जा सकती है। इस तरह का आहार संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पाया गया है।

More Plant-Based Protein Linked to Healthy Aging know which diet is best for overall health
शाकाहारी लोगों की जीवन प्रत्याशा पर अध्ययन - फोटो : istock

किस तरह का आहार अधिक लाभकारी?

द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुए शोध में विशेषज्ञों ने बताया, सोचने के कौशल, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए प्लांट बेस्ड आहार का सेवन करना लाभकारी पाया गया है।

शोधकर्ताओं ने 1984 से 2016 तक महिला स्वास्थ्य पेशेवरों पर ये अध्ययन किया, अध्ययन की शुरुआत में प्रतिभागी 38 से 59 वर्ष के बीच के थे और इन्हें किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

More Plant-Based Protein Linked to Healthy Aging know which diet is best for overall health
पौधों से प्राप्त प्रोटीन के लाभ - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

शोध के अंत में अध्ययन में शामिल हर तीन में से एक महिला को क्रोनिक बीमारियों से मुक्त पाया गया। लेकिन लगभग 85% महिलाओं में शारीरिक कार्य संबंधी दिक्कतें विकसित हुईं और लगभग दो-तिहाई महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति अच्छी नहीं थी।

टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और प्रमुख अध्ययनकर्ता एंड्रेस अर्डिसन कोराट कहते हैं, मध्य जीवनकाल में प्रोटीन का सेवन वृद्धावस्था में स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार पाया गया है। हमने यह भी पाया कि प्रोटीन का स्रोत विशेष मायने रखता है। पौधों के स्रोतों से अधिकांश प्रोटीन प्राप्त करना अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
More Plant-Based Protein Linked to Healthy Aging know which diet is best for overall health
स्वस्थ आहार का करें चयन - फोटो : iStock

कम उम्र से ही आहार में करें सुधार

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में विशेष रूप से प्रोटीन के सेवन पर ध्यान दिया। सब्जियां, फल, अनाज, नट्स, बीन्स आदि से प्राप्त प्रोटीन को अधिक लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया। विश्लेषण से पता चला कि प्लांट बेस्ड डाइट से प्रोटीन के साथ अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं जिससे गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है।

पशु मांस से प्राप्त प्रोटीन की तुलना में पौधों से मिलने वाले प्रोटीन से स्वस्थ और लंबी आयु  की संभावना 46% अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
More Plant-Based Protein Linked to Healthy Aging know which diet is best for overall health
प्लांट बेस्ड आहार - फोटो : iStock

क्या है शोध का निष्कर्ष?

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने बताया, प्लांट बेस्ड डाइट आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। कम उम्र से ही आहार में सुधार पर ध्यान देना 40-50 की आयु के बाद होने वाले हृदय रोग, डायबिटीज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। लेखकों ने कहा अध्ययन में शामिल ज्यादातर महिलाएं श्वेत थीं। अन्य आबादी पर आहार का किस प्रकार से असर होता है इसे जानने के लिए विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Dietary protein intake in midlife in relation to healthy aging – results from the prospective Nurses’ Health Study cohort

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed