फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बारिश के मौसम में ये गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी, न करें लापरवाही

Thu, 08 Jul 2021 09:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Monsoon health tips These mistakes can be harmful for health during the rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


बारिश का मौसम कई मायनों में अहम है। यह चिलचिलाती गर्मी से तो राहत देता ही है, साथ ही फसलों के लिए भी बारिश का पानी बहुत जरूरी होता है। लेकिन ध्यान रहे कि ये मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। इस मौसम में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और चूंकि अभी कोरोना महामारी का समय है तो यह खतरा दोगुना हो जाता है। इसलिए बरसात के मौसम में अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिले। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए भोजन को पूरी तरह सुरक्षित करके रखें यानी स्वच्छ तरीके से स्टोर करें, ताकि उनपर हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस आदि पैदा न हों। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में आपकी कौन सी गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती है... 

Monsoon health tips These mistakes can be harmful for health during the rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रेड आदि को ज्यादा दिन तक स्टोर करके न रखें 

  • ब्रेड ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे ज्यादा दिन तक स्टोर करके कभी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसके खराब होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, ऐसे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक नम हवा के संपर्क में रहते हैं तो उनपर बैक्टीरिया और फंगस आदि पनपने लगते हैं और ऐसे में इनका सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। 
Monsoon health tips These mistakes can be harmful for health during the rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कम मात्रा में खरीदें फूड प्रोडक्ट्स 

  • आमतौर पर लोग एक ही बार में यानी थोक में कच्ची सब्जियों और फलों को खरीद कर रख लेते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में ये चीजें खरीद कर स्टोर करेंगे, तो उनके जल्दी खराब होने की संभावना रहती है, नमी की वजह से उनमें कीड़े लग सकते हैं। ऐसे में अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो बीमारियों का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon health tips These mistakes can be harmful for health during the rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसालेदार और तैलीय खाना कम खाएं 

  • वैसे तो किसी भी मौसम में मसालेदार और तैलीय खाना शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है, लेकिन बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ जाता है, खासकर स्ट्रीट फूड से। इसलिए इस मौसम में जितना हो सके, इन चीजों से परहेज करें, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट में गैस, पेट दर्द, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Monsoon health tips These mistakes can be harmful for health during the rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

पानी पीते समय बरतें सावधानी 

  • बारिश के मौसम में इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए कि जो पानी आप पी रहे हैं, वो स्वच्छ हो। वैसे बेहतर तो यही है कि आप पहले पानी को उबाल लें और उसके बाद ही पिएं, क्योंकि इससे पानी के अंदर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया आदि मर जाएंगे और आपको बीमारियों का खतरा नहीं रहेगा। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed