{"_id":"60e590d0f4cfa043947ebe96","slug":"excessive-water-side-effects-drinking-too-much-water-can-be-harmful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आप भी तो नहीं पीते जरूरत से ज्यादा पानी? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कहीं आप भी तो नहीं पीते जरूरत से ज्यादा पानी? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी
पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इससे कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो डिहाइड्रेशन, किडनी फेल होना, मूत्र में जलन और किडनी में पथरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हर किसी के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना है कि आप हद से ज्यादा पानी तो नहीं पी रहे हैं, क्योंकि इससे भी शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। पानी के अधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस या लो सोडियम यानी शरीर में सोडियम की कमी जैसी समस्या हो सकती है। इसके लक्षणों में उल्टी, सिर दर्द और मतली आदि शामिल हैं। वैसे तो कहा जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि आपको जितनी प्यास हो, उतना ही पानी पिएं, 8-10 गिलास जरूरी नहीं है। आइए जानते हैं अधिक पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
किडनी पर पड़ता है बुरा असर
जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर उसका असर सीधे किडनी पर पड़ता है। दरअसल, किडनी का काम पानी को फिल्टर करने, अपशिष्ट नमक और जहरीले तत्वों को मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकालने का होता है, लेकिन अगर आप ज्यादा पानी पिएंगे तो जाहिर है किडनियों पर काम का बोझ बढ़ जाएगा और ऐसे में किडनी फेल का खतरा हो सकता है। इसलिए जितने की प्यास है, आप उतना ही पानी पिएं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मस्तिष्क पर भी पड़ता है असर
शरीर में पानी की अधिकता से सोडियम का लेवल कम हो जाता है और ऐसे में ब्रेन सेल्स में सूजन की समस्या पैदा हो जाती है। इस वजह से ब्रेन डैमेज, चलने-फिरने, बात करने और भ्रम की स्थिति की सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाएं रखें, अधिक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मांसपेशियों में ऐंठन की हो सकती है समस्या
अगर शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन चला जाता है, जिससे थकान और सुस्ती की समस्या भी हो सकती है।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।