फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में ये बीमारियां कहीं बन ना जाएं जानलेवा, अभी से शुरू कर दें ये बचाव

Wed, 03 Jul 2019 02:35 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 03 Jul 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
monsoon causes harmful disease symptoms treatment

मानसून दस्तक दे चुका है। हर बार की तरह मुंबई में भारी बारिश से सड़कें भर चुकी हैं। वो अलग बात कि अभी उत्तर भारत में हल्की बारिश हो रही है और कहीं अभी शुरुआत भी नहीं हुई है। लेकिन ये बदलते मौसम के लक्षण हैं जो स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर खास देने की आवश्यकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें बारिश के मौसम में कौन सी बीमारियां आपको बीमार कर सकती हैं और उनके बचाव। 

monsoon causes harmful disease symptoms treatment
ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में दस्त, पेचिस, हैजा और टायफायड जैसी बीमारियां फैलने की ज्यादा आशंका होती है। इनसे बचने के लिए सबसे जरूरी है कि स्वच्छ पानी पीया जाए या पानी को उबालकर पिएं। अगर साफ पानी की सप्लाई नहीं हो सकती है, तो पीने के पानी में क्लोरीन टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहिए। 
monsoon causes harmful disease symptoms treatment
नमी और इलेक्ट्रिक शॉक से बचाव
अगर छत या दीवार गीले हैं, तो पंखा बंद ही रखें और स्वीच बॉर्ड को न छुएं। बिजली के तार और अन्य सामानों से एक निश्चित दूरी पर रहें। चूंकि पानी विद्युत का सुचालक होता है, ऐसे में बिजली का झटका लगने का खतरा रहता है। इसके साथ ही गीले कारपेट और फर्नीचर के बीच एल्युमिनियम फॉयल के शीट्स रखने चाहिए। घरों में चप्पल पहन कर रहें वरना बैक्टीरिया से इन्फेक्शन होने का खतरा भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon causes harmful disease symptoms treatment
मक्खी-मच्छर से फैलने वाली बीमारियों से बचाव
बारिश के दौरान मक्खी और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां जैसे टायफायड और दस्त जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए जरूरी है कि कहीं पर भी पानी का भराव न रहने दें। इसके साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका मच्छरदानी का इस्तेमाल करना है। जब भारी बारिश हो रही हो, तो बाहर निकलने से बचें और किसी काम से निकलना ही पड़े, छाते या रेन कोट का इस्तेमाल करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed