{"_id":"5d1b54208ebc3e3c71462683","slug":"easy-trick-can-help-combat-insomnia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुटकियों में दूर हो जाएगी नींद न आने की समस्या, आजमाएं ये तरीका","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चुटकियों में दूर हो जाएगी नींद न आने की समस्या, आजमाएं ये तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काम के अत्यधिक दबाव और गलत दिनचर्या की वजह से आजकल के लोगों को नींद न आने की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर लोगों में अनिद्रा की परेशानी का कारण रात में देर तक काम करना, चिंता और तनाव है। बिस्तर पर लोग घंटों करवट बदलकर भी पूरी नींद नहीं सो पाते हैं। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में जिसको आजमाकर आपको चुटकियों में नींद आ जाएगी।
2 of 4
4-7-8 वाली प्रक्रिया
इस तरीके को आजमाने के बाद आपको दो मिनट के अंदर नींद आ जाएगी और इसे करने के लिए किसी अतिरिक्त मेहनत की भी जरुरत नहीं है। बस जब आप सोने जाएं तब आराम से लेट जाएं और करीब चार सेकेंड तक सांस लें। उसके बाद सात सेकेंड के लिए अपनी सांस को रोक लें। फिर धीरे धीरे मुंह से आठ सेकेंड तक सांसों को छोड़ें। ये प्रक्रिया आपको तब तक करनी है जब तक नींद न आ जाए।
3 of 4
कैसे काम करती है ये प्रक्रिया
एक रिपोर्ट में डॉक्टर एंड्रयू वेल बताते हैं कि ये प्रक्रिया पुराने भारतीय योग पर केंद्रित है। इसको आजमाने से आपको तुरंत ही नींद आ जाएगी। अगर रात में भी आपकी नींद खुलती है तो इस प्रक्रिया को करने से तुरंत लाभ पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डॉक्टर का कहना है कि इस योग की प्रक्रिया को करने से आपको मानसिक रुप से शांति मिलती है। साथ ही चिंता, तनाव, अवसाद की समस्या से भी राहत मिलती है। सांसो की प्रक्रिया पर ध्यान देने से ह्रदय गति को सामान्य होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से आप गहरी नींद में सो जाते हैं।
नोट प्रक्रिया को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।