शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं। योग न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं। कई तरह के योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके आप तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से योग कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको योग करने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है, बस कुछ जगह और एक मैट के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
आज का योग: अभ्यास के दौरान न करें ऐसी गलतियां, फायदे की जगह हो सकते हैं सेहत को नुकसान
बहुत अधिक परिश्रम से बचें
योग के अभ्यास के दौरान सरल आसनों के अभ्यास से शुरुआत करें, अधिक परिश्रम न करें। 1 से 10 के पैमाने पर, जहां 1 सबसे आसान है, वहीं 10 बहुत अधिक। आप 4-5 के औसत वाले अभ्यास कर सकते हैं। खुद से ही अधिक परिश्रम वाले योगासनों को करने से बचें।
भोजन के बाद न करें योग
भोजन करने के ठीक बाद योग न करें। भोजन के बाद कम से कम 2-3 घंटे तक प्रतीक्षा करें ताकि जब तक आप अपना अभ्यास शुरू करें तब तक भोजन को पाचन हो सके। सुबह-सुबह खाली पेट योग का अभ्यास करना आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।
टाइट कपड़े न पहनें
योग का अभ्यास करते समय हमेशा शरीर को हल्का रखें और ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। तंग कपड़े शरीर को बांध सकते हैं। ऐसे कपड़े फेफड़ों पर दबाव डाल सकते हैं जिससे योग के दौरान आपको समस्या हो सकती है। हमेशा हल्के कपड़ों में ही योग का अभ्यास करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।