फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day 2023: मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं बड़ी चुनौती, विशेषज्ञ से जानिए कैसे रहें 'मेंटली फिट'?

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
World Health Day 2023: mental health problems and its prevention, tips to stay mentally fit
मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ सत्यकांत त्रिवेदी
(मनोरोग विशेषज्ञ)
बंसल हॉस्पिटल, भोपाल


संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत को लेकर सजग रहना आवश्यक है। कोरोना महामारी के दौर में बनी प्रतिकूल परिस्थितयां इस बात को और भी बल देती हैं। वैश्विक स्तर पर हुए कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते है कि महामारी का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव हुआ है। यही कारण है कि पिछले दो साल में चिंता-अवसाद और तनाव से संबंधित विकार से पीड़ित लोगों की संख्या में तेज उछाल देखने को मिला है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आपकी प्राथमिकताओं में से अवश्य होना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के अवसर पर अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं,  बिना स्वस्थ मन के, स्वस्थ शरीर की कल्पना करना बेमानी होगी। पिछले एक साल में बढ़े मनोरोगियों की संख्या भविष्य के लिए अलार्मिंग है। हमारी जीवनशैली, आहार और भावनात्मक परिवेश कई तरह से इन समस्याओं को बढ़ा रहे हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते है कि किन बातों को ध्यान में रखकर इस बड़ी चुनौती से मुकाबला किया जा सकता है?

World Health Day 2023: mental health problems and its prevention, tips to stay mentally fit
मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर चुनौती
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश निम्न और मध्यम आय वाले देशों में मानसिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में प्रगति काफी धीमी रही है। यह सामाजिक विकास में बड़ा बाधक बन सकती है। डब्ल्यूएचओ के पहले महानिदेशक डॉ. ब्रॉक चिशोल्म ने कहा था, " बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के बिना, शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रह ही नहीं सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बारे में लोगों को जागरूकता करने की आवश्यकता है। मेंटल हेल्थ को लेकर फैले स्टिग्मा और अज्ञानता के साथ गलत जानकारियां बड़ी चुनौती हैं।

आइए जानते हैं कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए किन बातों का ध्यान रखना प्राथमिक तौर पर जरूरी है?

World Health Day 2023: mental health problems and its prevention, tips to stay mentally fit
लोगों में बढ़ती भावनात्मक समस्याएं - फोटो : Pixabay

भावनाओं को व्यक्त करें
अपनी भावनाओं के बारे में बात करना कमजोरी का संकेत नहीं है। बात करना उस समस्या से निपटने का एक तरीका हो सकता है जिसे आप कुछ समय से अपने दिमाग में लेकर चल रहे हैं। लोगों के प्रति अपने प्रेम, अनुभूतियों को व्यक्त करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। दिमाग में किसी बात को लेकर बैठे रहने से तनाव-चिंता बढ़ती है। यह आदत आपको अधिक नकारात्मक बना सकती है जिसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2023: mental health problems and its prevention, tips to stay mentally fit
आहार का रखें विशेष ख्याल - फोटो : iStock

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बेहतर आहार
हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है।  शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रहने और अच्छी तरह से कार्य करने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आहार में प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर युक्त चीजों की मात्रा को बढ़ाएं। प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड आइटम्स से परहेज करें। 

विज्ञापन
World Health Day 2023: mental health problems and its prevention, tips to stay mentally fit
खुश रहने का प्रयास करें - फोटो : Pixabay

वह करें जिससे आपको खुशी मिले
खुश रहना, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। इसके लिए अपने पसंद की चीजें करें, रचनात्मक बनें। खुद का आनंद लेने से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। आप जिस गतिविधि का आनंद लेते हैं उसे करने का मतलब है कि आप इसमें अच्छे हैं और कुछ हासिल करने से आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है। अच्छी किताबें पढ़ने, अच्छे संगीत, साइकिलिंग आदि से चिंताओं को भूलने और मूड को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed