{"_id":"5e0f21e38ebc3e87b96e2a7e","slug":"measures-to-remove-each-sexual-problems-of-diabetes-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज की वजह से आपके यौन सुख में आ गई है कमी तो जरूर आजमाएं ये नुस्खे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डायबिटीज की वजह से आपके यौन सुख में आ गई है कमी तो जरूर आजमाएं ये नुस्खे
डायबिटीज की बीमारी तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही है। यह बीमारी अनियमित जीवनशैली और तनाव की वजह से होती है। डायबिटीज के मरीजों को वैवाहिक जीवन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से इंसान की यौन जिंदगी प्रभावित होती है। डायबिटीज सेक्स लाइफ को खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज है और आपका यौन जीवन प्रभावित हो रहा है तो आपके लिए ये कुछ जरूरी टिप्स हैं।
2 of 4
डायबिटीज
- फोटो : Self
अगर आपको डायबिटीज है तो नियमित अंतराल के बाद डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। डायबिटीज वालों को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए और यौन संबंध बनाने से पहले शुगर की जांच जरूर करनी चाहिए। डाइबीटिज के रोगियों के लिए यह बड़ी समस्या होती है कि यौन संबंध बनाने के दौरान शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में अगर वो अपने पार्टनर के साथ फिजिकल हो रहे हैं तो पहले शुगर जांच लें।
3 of 4
डायबिटीज के प्रकार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर ब्लड-शुगर ज्यादा हो जाता है तो महिलाओं और पुरुषों को यौन संबंध बनाते वक्त थकान महसूस होती है और उत्तेजना की कमी हो जाती है। इसलिए अगर सेक्स लाइफ का आनंद उठाना है तो यौन संबंध बनाने से पहले अपने शुगर के स्तर को जरूर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
diabetes
आप डॉक्टरी सलाह लेकर ऐसी दवाओं का भी सेवन कर सकते हैं जिससे आपकी उत्तेजना बढ़े और सेक्स लाइफ प्रभावित न हो। डायबिटीज के मरीजों के इरेक्शन के लिए डॉक्टर कई दवाओं को सुझाते हैं। आप डॉक्टरी सलाह लें। महिलाएं सिलडेनफील की दवा ले सकती हैं इससे उनकी सेक्स लाइफ अच्छी होती है। अगर आपको डायबिटीज है और सेक्स लाइफ में दिक्कत हो रही है तो पार्टनर से बात करें। अपने जीवनसाथी के साथ इसे लेकर खुलकर चर्चा करें और एक-दूसरे से दूरी बढ़ाने की जगह एक-दूसरे के नजदीक आएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।