फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की वजह से आपके यौन सुख में आ गई है कमी तो जरूर आजमाएं ये नुस्खे

Sat, 04 Jan 2020 12:01 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
measures to remove each sexual problems of diabetes patients
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज की बीमारी तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही है। यह बीमारी अनियमित जीवनशैली और तनाव की वजह से होती है। डायबिटीज के मरीजों को वैवाहिक जीवन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से इंसान की यौन जिंदगी प्रभावित होती है। डायबिटीज सेक्स लाइफ को खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज है और आपका यौन जीवन प्रभावित हो रहा है तो आपके लिए ये कुछ जरूरी टिप्स हैं।

measures to remove each sexual problems of diabetes patients
डायबिटीज - फोटो : Self

अगर आपको डायबिटीज है तो नियमित अंतराल के बाद डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। डायबिटीज वालों को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए और यौन संबंध बनाने से पहले शुगर की जांच जरूर करनी चाहिए। डाइबीटिज के रोगियों के लिए यह बड़ी समस्या होती है कि यौन संबंध बनाने के दौरान शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में अगर वो अपने पार्टनर के साथ फिजिकल हो रहे हैं तो पहले शुगर जांच लें।

measures to remove each sexual problems of diabetes patients
डायबिटीज के प्रकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर ब्लड-शुगर ज्यादा हो जाता है तो महिलाओं और पुरुषों को यौन संबंध बनाते वक्त थकान महसूस होती है और उत्तेजना की कमी हो जाती  है। इसलिए अगर सेक्स लाइफ का आनंद उठाना है तो यौन संबंध बनाने से पहले अपने शुगर के स्तर को जरूर जांचें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
measures to remove each sexual problems of diabetes patients
diabetes
आप डॉक्टरी सलाह लेकर ऐसी दवाओं का भी सेवन कर सकते हैं जिससे आपकी उत्तेजना बढ़े और सेक्स लाइफ प्रभावित न हो। डायबिटीज के मरीजों के इरेक्शन के लिए डॉक्टर कई दवाओं को सुझाते हैं। आप डॉक्टरी सलाह लें। महिलाएं सिलडेनफील की दवा ले सकती हैं इससे उनकी सेक्स लाइफ अच्छी होती है। अगर आपको डायबिटीज है और सेक्स लाइफ में दिक्कत हो रही है तो पार्टनर से बात करें। अपने जीवनसाथी के साथ इसे लेकर खुलकर चर्चा करें और एक-दूसरे से दूरी बढ़ाने की जगह एक-दूसरे के नजदीक आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed