फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: आम खाने के शौकीन हैं तो जान लें ये जरूरी हेल्थ फैक्ट्स, शरीर पर ऐसे करता है असर

Sat, 09 May 2026 08:15 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 09 May 2026 08:15 PM IST
सार

Aam Khane Ke Fayde: आम आपका भी सबसे पसंदीदा फल हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं,  यदि संतुलित मात्रा में और सही तरीके से आम खाया जाए तो यह गर्मियों का बेहद पौष्टिक फल साबित हो सकता है। पर क्या आप इस फल के बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं?

विज्ञापन
mango nutritional value and health benefits interesting health facts about mango
आम खाने के फायदे जानते हैं आप - फोटो : Amarujala.com/AI

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है, जिसको लेकर अमर उजाला की रिपोर्ट्स में लगातार अलर्ट किया जाता रहा है। हालांकि ये मौसम अपने साथ कई सौगात भी लेकर आता है। गर्मियों में बाजार में कई ऐसे फल आसानी से उपलब्ध होते हैं जिन्हें सेहत के लिए खजाना माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही आम की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है। स्वाद से भरपूर यह फल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पहली पसंद होता है।



आम सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है, यह कई प्रकार के पोषक तत्वों जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, आंखों की सेहत सुधारने और पाचन बेहतर बनाने में इस फल के सेवन को काफी लाभकारी पाया गया है। 

आम तो हम सभी खाते हैं पर क्या आप आम से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जानते हैं जिनसे अक्सर लोग अनजान होते हैं?

mango nutritional value and health benefits interesting health facts about mango
सेहत का खजाना है आम - फोटो : Freepik

आम सेहत के लिए बहुत लाभकारी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, संतुलित मात्रा में और सही तरीके से आम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं, वहीं इससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति भी हो सकती है। हालांकि अधिक मात्रा में आम खाना आपके पाचन को गड़बड़ कर सकता और इससे दस्त होने का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों को भी आम सीमित मात्रा ही खाना चाहिए।

आइए आम खाने से शरीर में क्या-क्या लाभ होता है इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

mango nutritional value and health benefits interesting health facts about mango
आंखों के लिए फायदेमंद है आम - फोटो : Freepik.com

इम्युनिटी और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है ये फल

आम में विटामिन-सी और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 
 

  • 100 ग्राम आम में लगभग 36 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। 
  • वहीं ये फल विटामिन-सी से भरपूर होता है जो शरीर में कोलेजन बनाने में भी जरूरी भूमिका निभाता है, जिससे त्वचा और ऊतकों की मरम्मत बेहतर होती है।
  • विटामिन-ए आंखों की रोशनी ठीक रखता है और आंखों में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mango nutritional value and health benefits interesting health facts about mango
फ्री रेडिकल्स से शरीर का बचाव - फोटो : Adobe Stock Images

एंटीऑक्सीडेंट करते हैं शरीर की रक्षा

आम में मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। 
 

  • एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कई बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है।
  • अध्ययनों से पता चलता है कि एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल खाने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो सकता है। 
  • आम में मौजूद मैंगिफेरिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लेमेशन के खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
mango nutritional value and health benefits interesting health facts about mango
पाचन के लिए आम - फोटो : Freepil.com

आम के फायदे और नुकसान जान लीजिए
 

  • आम में फाइबर और प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन में मदद कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में आम खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या दस्त जैसी समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा पका आम कुछ लोगों में पेट संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करना बेहतर माना जाता है।

 

  • आम में प्राकृतिक शुगर जैसे फ्रक्टोज और ग्लूकोज होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करते हैं। 100 ग्राम आम में लगभग 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को आम खाते समय सावधानी रखनी चाहिए। इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है।

 

  • गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। आम में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन में मदद करते हैं। पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी माना जाता है। हालांकि आम में प्राकृतिक शुगर और कैलोरी भी अच्छी मात्रा में होती है। ज्यादा मात्रा में आम खाने से वजन बढ़ने का जोखिम रहता है।


 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed