फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI & Health: एआई की मदद से कैंसर का निदान होगा आसान, विशेषज्ञों को उम्मीद- मृत्युदर में भी आएगी कमी

Thu, 03 Aug 2023 12:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Aug 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Mammography Screening with Artificial Intelligence (MASAI) trial cancer screening test with Ai
एआई की मदद से कैंसर की स्क्रीनिंग - फोटो : Istock

मेडिकल क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को क्रांति माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में तकनीकि विकास की मदद से स्वास्थ्य क्षेत्र पर पड़ने वाला अनावश्यक दबाव कम होगा। हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने बताया कि एआई की मदद से कैंसर की स्क्रीनिंग आसान होगी, समय पर रोग का पता लगाने और रोग के उपचार में मदद मिल सकेगी। गौरतलब है कि कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से है, हर साल इसके कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। 



एआई किस प्रकार से कैंसर के निदान और उपचार में सहायक हो सकता है, इस बारे में समझने के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने एक अध्ययन किया जिसमें काफी आशाजनक परिणाम देखने को मिले हैं।

द लैंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि एआई के माध्यम से की जाने वाली मैमोग्राफी स्क्रीनिंग, मानक स्क्रीनिंग की तुलना में अधिक आसानी और गुणवत्ता के साथ स्तन कैंसर का पता लगाने में सहायक हो सकती है। स्तन कैंसर, महिलाओं में कैंसर के कारण होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।

Mammography Screening with Artificial Intelligence (MASAI) trial cancer screening test with Ai
स्तन कैंसर का निदान होगा आसान - फोटो : istock

ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग में मिलेगी मदद

स्विडन स्थित यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि एआई सपोर्टेड मैमोग्राफी की मदद से स्तन में ट्यूमर के बारे में आसानी से पता लगाने में मदद मिल सकती है। इससे  रेडियोलॉजिस्ट पर दबाव तो कम होगा ही साथ ही समय पर स्तन कैंसर के मामलों की जांच में भी मदद मिल सकेगी।

80 हजार से ज्यादा  स्वीडिश महिलाओं पर किए गए शोध में एआई के माध्यम से अधिक बेहतर तरीके से कैंसर की स्क्रीनिंग के बारे में जानने को मिला। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में एआई की मदद से वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकेगा।

Mammography Screening with Artificial Intelligence (MASAI) trial cancer screening test with Ai
कैंसर के निदान में एआई करेगी मदद - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?

शोध में शामिल 80 हजार महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया। पहले में इंटरवेशन (40,003 महिलाएं) और दूसरे में एआई सपोर्टेड स्क्रीनिंग से गुजरी महिलाएं (40,030) थीं। इस अध्ययन में मानक कैंसर स्क्रीनिंग की तुलना में एआई द्वारा की गई स्क्रीनिंग को अधिक प्रभाविकता वाला पाया है।

अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक एआई की मदद से 20 प्रतिशत अधिक सटीकता के साथ समस्या का पता लगाना आसान था। इसमें गलत रिपोर्ट आने का भी जोखिम काफी कम होता है। कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते समस्या का निदान हो जाता है तो इससे रोग का इलाज तो आसान होता ही है साथ ही रोगी के जान बचने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mammography Screening with Artificial Intelligence (MASAI) trial cancer screening test with Ai
कैंसर की स्क्रीन रीडिंग - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विश्वविद्यालय में डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी में प्रमुख शोधकर्ता और एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टीना लैंग कहती हैं, कैंसर के बढ़ते जोखिमों के बीच समय पर निदान में एआई से लाभ मिल सकेगा। 

इसके अलावा, रेडियोलॉजिस्ट के लिए स्क्रीन-रीडिंग में भी 44 प्रतिशत की कमी देखी गई है। अनुमान लगाया गया है कि एआई समूह में लगभग 40,000 स्क्रीनिंग टेस्ट की रिपोर्ट को समझने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके रेडियोलॉजिस्ट के पांच महीने के समय की बचत की है।

विज्ञापन
Mammography Screening with Artificial Intelligence (MASAI) trial cancer screening test with Ai
कैंसर का आसानी से हो सकेगा निदान - फोटो : Pixabay

रेडियोलॉजिस्ट पर पड़ने वाला दबाव होगा कम

शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि औसतन एक रेडियोलॉजिस्ट एक घंटे में 50 मैमोग्राम की रीडिंग कर सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि एआई के माध्यम से इसे दोगुना किया जा सकता है, साथ ही खास बात ये भी है कि इसमें फाल्स रिपोर्ट की आशंका भी कम होती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक के परिणाम काफी आशाजनक रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि कैंसर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी एआई की मदद से समस्याओं का निदान करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो सकेगा।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Artificial intelligence-supported screen reading versus standard double reading in the Mammography Screening with Artificial Intelligence trial (MASAI): a clinical safety analysis of a randomised, controlled, non-inferiority, single-blinded, screening accuracy study


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed