फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना होने पर यदि भूख लगना हो गई है बंद तो आजमाएं ये नुस्खे, खा पाएंगे खाना

Tue, 11 May 2021 05:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 11 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
loss of appetite solutions in corona in hindi
पौष्टिक आहार का सेवन किया जाए - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

कोरोना के मरीजों की एक बहुत सामान्य सी शिकायत है कि कोरोना होने पर उन्हें भूख लगना बंद हो गई है। जबकि कोरोना वायरस जबतक शरीर में है, तब तो बहुत जरूरी है कि पौष्टिक आहार का सेवन किया जाए और कोरोना से ठीक होने पर जरूरी है कि समय पर और अच्छा आहार लिया जाए लेकिन जब मरीज चाहकर भी भरपेट भोजन नहीं कर पाता है तो ऐसे में उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से आपको भूख लगने लगेगी और शरीर जल्दी स्वस्थ होने लगेगा। 

 

loss of appetite solutions in corona in hindi
आपको अच्छे से भूख लगने लगेगी - फोटो : Social media

आंवला
आंवला और मुनक्का लें। एक जैसी मात्रा में दोनों को लेकर पीस लें। थोड़ी- थोड़ी देर में इस चूर्ण को मुंह में रखें। इसके सेवन से आपको भूख भी लगने लगेगी, साथ ही आपको विटामिन- सी मिलेगा और शरीर की कमजोरी दूर होने लगेगी। यदि आंवला की पत्तियां मिल जाए तो सुबह-सवेरे उन्हें खाने से भी आपको अच्छे से भूख लगने लगेगी।

loss of appetite solutions in corona in hindi
उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें - फोटो : social media

पुदीना
गर्मी के मौसम आसानी से उपलब्ध होता है। ऐसे में यदि आपको खाना खाने का बिल्कुल मन नहीं हो रहा है तब आप पुदीना का रस निकोलें, उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें और अब इसे दिन में बार-बार चाटें। खाने के साथ थोड़ी पुदीने की चटनी खाने से भी वे आपकी भूख न लगने की समस्या समाप्त होती है। आप ठीक से खाना खा पाते हैं और साथ ही पाचनशक्ति भी बेहतर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
loss of appetite solutions in corona in hindi
अजवाइन को सेंक लें और उसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सूखा लें - फोटो : सोशल मीडिया

अजवाइन
भूख न लगने पर और मुंह का स्वाद बिगड़ने पर अजवाइन का सेवन आपके लिए वाकई बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। अजवाइन को सेंक लें और उसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सूखा लें। सूख जाने पर थोड़ी- थोड़ी मात्रा में, दिन में चार से पांच पर यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करने लगते हैं तो खुद-ब-खुद आपकी भूख खुलने लगती है। 

विज्ञापन
loss of appetite solutions in corona in hindi
इन्हें लाल हो जाने पर पीस लें - फोटो : social media

मेथीदाना
भूख न लगने पर एक चम्मच मेथीदाने लें। मेथीदानों को घी के साथ तवे पर सेंक लें। ध्यान रखें कि घी की मात्रा बहुत अधिक न हो और इन्हें लाल हो जाने पर पीस लें और दिन में बार-बार इसका सेवन करें। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही सब्जी में भी छोंक लगाते वक्त थोड़ी मात्रा में इन्हें डालें। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ती है और आप पेट भरकर खाना खा पाते हैं। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed