कोरोना महामारी की शुरुआत से ही संक्रमण की गंभीरता और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताएं रोगियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। देश में दूसरी लहर के बाद से ठीक हो चुके लोगों में लॉन्ग कोविड के रूप में कई तरह की समस्याएं भी तेजी से रिपोर्ट की जा रही हैं, यानि की संक्रमण के साथ-साथ लॉन्ग कोविड की दिक्कतें, इस समय महमारी से संबंधित दो बड़ी चुनौतियां हैं। कई मामलों में देखा गया है कि लॉन्ग कोविड के केस गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं, साथ ही कुछ लोगों में यह दिक्कतें छह महीने से लेकर एक साल तक भी बनी रह सकती हैं।
अध्ययन: लॉन्ग कोविड में बढ़ती ब्रेन फॉग की समस्या, शोधकर्ताओं ने बताया इन चीजों के सेवन से मस्तिष्क कोशिकाएं होंगी स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्ग कोविड में ब्रेन फॉग की समस्या
कई शोध इस ओर इशारा करते हैं कि कोरोना का संक्रमण शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों के मस्तिष्क पर भी संक्रमण का असर हो सकता है, जोकि लॉन्ग कोविड के रूप में लंबे समय तक भी बना रह सकता है। यूके की एक रिपोर्ट में प्रोफेसर गुडविन बताते हैं कि शोध से पता चलता है कि कोरोना वायरस मस्तिष्क कोशिकाओं की माइटोकॉन्ड्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है।
मस्तिष्क के भीतर वायरस खुद को बढ़ाना शुरू कर देता है, जिसके कारण लोगों को संक्रमण के दौरान और ठीक होने के बाद भी कई तरह की जटिलताओं का अनुभव होता रह सकता है। ब्रेन फॉग उसी में से एक समस्या है।
ब्रेन फॉग की पहचान कैसे करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रेन फॉग की स्थिति में आपको ऐसा अनुभव हो सकता है जैसे आपको पुरानी चीजें याद ही न हो, आप किसी भूलभुलैया में खो गए हैं। ऐसी स्थिति में भ्रमित, अकेला, निराश महसूस करना, यादादाश्त में कठिनाई, ध्यान न लगना या मानसिक स्पष्टता से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। यदि संक्रमण से ठीक होने के बाद आपमें इस तरह की समस्याएं बनी रहती हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।
ब्रेन फॉग के लक्षणों को कैसे ठीक करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मस्तिष्क की कोशिकाओं में वायरस के प्रभाव के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसकी जटिलताओं से बचे रहने के लिए आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ, मस्तिष्क कोशिकाओं के पुनर्जनन में मदद कर सकते हैं।
विशेष रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन ऐसे लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आहार में अलसी, चिया सीड्स, मछली, अखरोट, टोफू, शेलफिश, स्प्राउट्स और एवोकाडो जैसी चीजों को शामिल करके लाभ पाया जा सकता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
ब्रेन फॉग की स्थिति में आहार के साथ दिनचर्या को भी ठीक रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव से भी आपको आराम मिल सकती है।
- कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर कम समय बिताएं।
- सकारात्मक सोच रखें, तनाव कम करें।
- पर्याप्त नींद लें, रात में 7-8 घंटे जरूर सोएं।
- नियमित व्यायाम से लाभ मिलता है।
- शराब, धूम्रपान और कॉफी के अधिक सेवन से बचें।
- आनंददायक गतिविधियों में समय बिताएं।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।