फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP Manifesto: भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, जानिए और क्या-क्या खास

Sun, 14 Apr 2024 12:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Apr 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2024 bjp manifesto for improvement in health services mental health boost
भाजपा का घोषणापत्र जारी - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार (14 अप्रैल) को चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'मोदी की गारंटी 2024' नाम से जारी इस घोषणापत्र में देश के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पर्यावरण अनुकूल शहरों के विकास से लेकर शिक्षा, उद्योग और किसानों के लिए तमाम योजनाओं को लागू करने का वादा किया गया है।



चुनावी घोषणापत्र में पार्टी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर भी जोर दिया है। 'स्वस्थ भारत की मोदी की गारंटी' नाम से जारी खंड में एम्स के विस्तार से लेकर मेडिकल शिक्षा में सीटों को बढ़ावा देने, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, वैक्सीनेशन का उत्पादन बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था को और मजबूती देने की घोषणा की गई है।

आइए जानते है कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए किन-किन विषयों पर जोर दिया है?

loksabha election 2024 bjp manifesto for improvement in health services mental health boost
Medical, Doctor - फोटो : istock

एम्स के विस्तार को मजबूती देने के मेडिकल शिक्षा को बढ़ाने पर जोर

घोषणापत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और हर वर्ग को सस्ती-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देशभर में एम्स के नेटवर्क को और मजबूती देने  का वादा किया गया है। पत्र में कहा गया है, हमने पिछले दशक में 15 एम्स स्थापित किए हैं जिसके माध्यम से हर वर्ग को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हुई हैं। हम पूरे देश को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए एम्स के नेटवर्क को और मजबूत करेंगे।

एम्स में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिला-स्तरीय मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से यूजी (UG) एवं पीजी (PG) मेडिकल शिक्षा में सीटें बढ़ाने का भी वादा किया गया है। पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत माध्यमिक और प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन करने और इसका विस्तार करके सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का भी लक्ष्य रखा गया है। 

loksabha election 2024 bjp manifesto for improvement in health services mental health boost
Medical, Doctors - फोटो : istock

घोषणा पत्र की मुख्य बातें

एम्स सेवाओं में सुधार के साथ चुनावी घोषणापत्र में भाजपा ने स्वास्थ्य सुधार के लिए कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। 

  • भाजपा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को और मजबूती देने का वादा किया है। जिला अस्पतालों और सेकेंडरी स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। 
  • जन औषधि केंद्रों का विस्तार करके सभी नागरिकों को अच्छी दवाइयां कम दामों पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य।
  • सभी ट्रॉमा रोगियों की तत्काल और प्रभावी देखभाल के लिए इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर मिशन की शुरुआत होगी। 
  • समय पर परीक्षण और दवाएं प्रदान करके टीबी, लेप्रोसी, लिम्फेटिक फाइलेरियासिस, मीसल्स और रूबेला, ट्रेकोमा और काला अजार के उन्मूलन के सभी मौजूदा प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।
  • अनुसंधान और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और बायोफार्मा कंपनियों को प्रोत्साहन और समर्थन देंगे।
  • पैरामेडिक्स, तकनीशियनों, फार्मासिस्ट और नर्सों को प्रशिक्षित करने के सभी मौजूदा कार्यक्रमों को मजबूती देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
loksabha election 2024 bjp manifesto for improvement in health services mental health boost
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार - फोटो : istock

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार 

भाजपा ने घोषणापत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर भी प्रतिबद्धा जताई है। इसमें कहा गया है- वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में उभरा है। हम योग और ध्यान सहित अपने पारंपरिक उपायों को सुदृढ़ करेंगे, साथ ही मानस और मनोदर्पण जैसी मेंटल हेल्थ सेवाओं का विस्तार भी करेंगे।

लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य को मेनिफेस्टो का हिस्सा बनाने को लेकर आवाज उठाने वाले भोपाल स्थित वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं, सरकार का ये बेहतर कदम है। लंबे समय देशभर के मनोचिकित्सक प्रयास कर रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य राजनीतिक दलों की भी प्राथमिकता बने। जनसंख्या की दृष्टि से भारत काफी बड़ा देश है, कोविड के बाद मानसिक स्वास्थ्य विकारों के मामले काफी बढ़े हैं, ऐसे में इस दिशा में और प्रयास करने के साथ हैपिनेस इंडेक्स में सुधार के लिए भी प्रयास किया जाना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
loksabha election 2024 bjp manifesto for improvement in health services mental health boost
कांग्रेस का चुनावी पत्र - फोटो : PTI

कांग्रेस ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जताई प्रतिबद्धता

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी 5 अप्रैल को जारी चुनावी घोषणापत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कई सारे वादे किए हैं।

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया- हम स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम वादा करते हैं कि अस्पतालों, क्लीनिकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मोबाइल हेल्थकेयर इकाइयों, औषधालयों और स्वास्थ्य शिविरों जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य देखभाल सार्वभौमिक और मुफ्त होगी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्या-क्या? विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed