फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: शरीर में दिखें ऐसे लक्षण तो हो जाइए सावधान, लिवर की बीमारियों का हो सकता है संकेत

Sat, 18 Dec 2021 07:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
liver disease signs and symptoms in body, all you need to know
लिवर की बीमारी के संकेत - फोटो : iStock

हमारा शरीर रोजाना विभिन्न प्रकार के विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आता है, अक्सर हम इससे अनजान होते हैं, हालांकि हमारी सेहत के लिए यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा जीवनशैली में गड़बड़ी और आहार में पोषकता की कमी के कारण भी शरीर में कई प्रकार के रोगों का जन्म हो सकता है। सामान्य तौर पर शरीर में विषाक्तता और आहार में गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट को बाहर निकालने का काम करता है। यह पित्त का उत्पादन करके पाचन और फैट के ब्रेकडाउन में भी सहायता करता है, ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में होने वाले कुछ बदलावों के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा लिवर सही से काम नहीं कर रहा है या फिर इससे संबंधित कोई बीमारी जन्म ले रही है? समय रहते स्थिति का निदान और इलाज कर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

liver disease signs and symptoms in body, all you need to know
लिवर की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

पेशाब के रंग में बदलाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेशाब के रंग पर ध्यान रखकर शरीर में कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। पेशाब का रंग गहरा हो जाना लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। मूत्र के रंग में होने वाला यह बदलाव बिलीरुबिन नामक एक रासायनिक यौगिक के कारण हो सकता है। लिवर से पित्त के प्रवाह में रुकावट या कमी का कारण पेशाब का रंग गहरा हो सकता है।

liver disease signs and symptoms in body, all you need to know
लिवर की समस्या - फोटो : iStock

भूख न लगना
शरीर में होने वाली कई समस्याओं के कारण भूख न लगने जैसी दिक्कत हो सकती है, हालांकि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि आपको लंबे समय से भूख कम लग रही हो तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भूख न लगना लिवर फेलियर का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
liver disease signs and symptoms in body, all you need to know
सांस की तकलीफ के लक्षण - फोटो : iStock

सांस लेने में तकलीफ
सांस लेने में कठिनाई को अक्सर हृदय संबंधी जटिलताओं के लक्षण के रूप में जाना जाता है, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर में होने वाली समस्या में भी सांस की तकलीफ हो सकती है। लिवर की बीमारी बढ़ने के साथ यह फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है जिसके परिणामस्वरूप सांस की तकलीफ और इससे संबंधित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
liver disease signs and symptoms in body, all you need to know
लिवर को बनाएं स्वस्थ - फोटो : iStock

रेक्टल ब्लीडिंग
लिवर की बीमारी बढ़ने के कारण सिरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है जिसके परिणामस्वरूप रेक्टल ब्लीडिंग हो सकती है। सिरोसिस की स्थिति में लिवर के स्वस्थ ऊत्तक नष्ट होने लगते हैं जिसके कारण लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। लिवर सिरोसिर जैसी समस्याओं में विशेष डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed