फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Cancer: क्यां होंठ पर भी हो सकता है कैंसर? जानिए इसके कारण और शुरुआती लक्षण

Fri, 28 Mar 2025 03:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

आइए जानते हैं होंठ के कैंसर के शुरुआती लक्षण और लिप कैंसर के कारण क्या हैं, ताकि इस तरह के कैंसर से समय रहते बचाव और इलाज प्राप्त किया जा सके।

विज्ञापन
world oral health day 2025 Lip Cancer Symptoms Causes And Treatment in hindi
लिप कैंसर - फोटो : Adobe
loader

Lip Cancer Symptoms : लिप कैंसर मुंह के कैंसर (ओरल कैंसर) का एक प्रकार है जो कि आमतौर पर होंठ के निचले हिस्से पर अधिक देखने को मिलता है। यह होंठों की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि के कारण होता है। शुरुआत में यह हल्का दिखता है, जिसको लोग नजरअंदाज कर देते हैं। मुख्य रूप से धूम्रपान, तंबाकू चबाने, शराब का सेवन और सूरज की हानिकारक किरणों के अधिक संपर्क में आने से हो सकता है। आइए जानते हैं होंठ के कैंसर के शुरुआती लक्षण और लिप कैंसर के कारण क्या हैं, ताकि इस तरह के कैंसर से समय रहते बचाव और इलाज प्राप्त किया जा सके।

world oral health day 2025 Lip Cancer Symptoms Causes And Treatment in hindi
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

लिप कैंसर के कारण

तंबाकू और धूम्रपान

बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तंबाकू चबाने से होंठों की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।  

अत्यधिक शराब

अधिक मात्रा में शराब पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है।  

सूरज की UV किरणें

बिना सनस्क्रीन या सुरक्षा के लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहना।  

मानव पेपिलोमा वायरस (HPV)

यह एक वायरल संक्रमण है, जो मुंह और होंठों के कैंसर का कारण बन सकता है।  

खराब ओरल हाइजीन

गंदे दांत और मसूड़े, लंबे समय तक मुंह में जमी गंदगी कैंसर का कारण बन सकती है।  

जेनेटिक कारण

अगर परिवार में किसी को ओरल कैंसर हुआ है, तो इसका खतरा बढ़ सकता है।  

world oral health day 2025 Lip Cancer Symptoms Causes And Treatment in hindi
लिप्स - फोटो : Adobe

होठों के कैंसर के शुरुआती लक्षण

अगर समय रहते लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका इलाज संभव है। जानिए लिप कैंसर के शुरुआती लक्षण 
 

  • होंठों पर लगातार रहने छाले या घाव रहते हैं, जो लंबे समय तक ठीक नहीं होते हैं।  
  • होंठों की त्वचा पर लाल या सफेद धब्बे दिखने लगते हैं।  
  • लिप्स पर गांठ या सूजन महसूस होना।  
  • बोलने या खाने में कठिनाई होना।  
  • होंठों और आसपास के क्षेत्र में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होना।  
  • अचानक होंठों का रंग बदलना या असामान्य रूप से मोटा होना।  
  • मसूड़ों या जबड़ों में दर्द।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
world oral health day 2025 Lip Cancer Symptoms Causes And Treatment in hindi
ओरल हाइजीन का ध्यान - फोटो : Freepik.com

होंठ के कैंसर से बचाव के तरीके

ओरल कैंसर से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और सावधानी को अपनाने की जरूरत होती है।

  • लिप कैंसर का सबसे प्रमुक कारण तंबाकू या शराब का सेवन है। आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • सूरज की किरणों से बचाव करें। इसके लिए बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन व लिप बाम लगाएं और टोपी पहनें।  
  • ओरल हाइजीन का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से दांतों और मुंह की सफाई करें।  
  • स्वस्थ आहार लें। फलों और सब्जियों से भरपूर भोजन करें।  
  • डॉक्टर से नियमित जांच कराएं। अगर किसी भी लक्षण का संदेह हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।  
विज्ञापन
world oral health day 2025 Lip Cancer Symptoms Causes And Treatment in hindi
दांत - फोटो : Freepik.com

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed