{"_id":"6a2b7c8647a2596bd90b4a64","slug":"lemon-water-benefits-avoid-these-things-to-put-in-lemon-water-in-hindi-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lemon Water Making Tips: नींबू पानी बनाते समय भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Lemon Water Making Tips: नींबू पानी बनाते समय भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत
Fri, 12 Jun 2026 09:39 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:39 AM IST
सार
Lemon Water Side Effects: अक्सर गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। पर इसे बनाते समय की गई आपकी एक गलती आपकी तबीयत बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या नहीं डालना चाहिए?
विज्ञापन
नींबू पानी बनाते समय भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें
- फोटो : AI
Lemon Water Side Effects: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि विटामिन C और कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। हालांकि, कई लोग स्वाद बढ़ाने या अतिरिक्त फायदे पाने के लिए नींबू पानी में कुछ ऐसी चीजें मिला देते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
नींबू पानी बनाते समय भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
नींबू पानी में क्या नहीं डालना चाहिए?
1. ज्यादा चीनी
1. ज्यादा चीनी
- कई लोग नींबू पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें जरूरत से ज्यादा चीनी मिला देते हैं।
- अधिक चीनी न केवल वजन बढ़ा सकती है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकती है।
- इससे नींबू पानी के हेल्दी फायदे कम हो जाते हैं।
Summer Drinks
- फोटो : Adobe stock
2. सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक
- कुछ लोग नींबू पानी में सोडा मिलाकर पीना पसंद करते हैं।
- इससे गैस, ब्लोटिंग और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- खासकर जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salt
- फोटो : Adobestock
3. बहुत ज्यादा नमक
- नींबू पानी में चुटकी भर नमक फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में नमक मिलाने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है।
- इससे ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Ice cube
- फोटो : Adobe stock
4. खराब बर्फ
- गंदी या लंबे समय से रखी हुई बर्फ का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया शरीर में पहुंच सकते हैं।
- इससे पेट खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।