फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठने में आता है आलस, तो अपने नाश्ते में शामिल करें ये खास चीजें

Sat, 02 Jan 2021 07:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Laziness comes in the morning include these special things in your breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कभी न कभी किसी व्यक्ति को सुबह उठने में आलस तो जरूर आता है। हां ये जरूर हो सकता है कि किसी को कम या कभी-कभी आलस आता है, तो किसी को रोजाना। लेकिन माना जाता है कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में सुबह ज्यादा आलस आता है। ऐसे में मन में ये सवाल जरूर रहता है कि आखिर हम ऐसा क्या करें, जिससे हमारा ये आलास या फिर उठने के बाद भी जो सुस्ती बनी रहती है उसे कैसे दूर करें? तो इसके लिए आपको अपने भोजन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, जिसकी मदद से आपका ये आलस दूर हो सकता है और आप दिन भर फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

Laziness comes in the morning include these special things in your breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, जब हम सुबह उठते हैं तो खुद का आलस भगाने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार इससे भी हमारी सुस्ती नहीं भागती। वहीं, चाय-कॉफी से अपने दिन की शुरुआत नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन आपको सूट नहीं कर रहा है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद मिलाकर करना चाहिए। अगर आपको ये पसंद नहीं है तो फिर आप अपने नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं और इसमें शहद मिला सकते हैं।

Laziness comes in the morning include these special things in your breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओट्स का सेवन करने से ये आपको दिन भर आलस महसूस नहीं होने में मदद कर सकता है। साथ ही ये शरीर का मेटाबॉलिज्म तो बढ़ाएगा ही और शरीर को काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी भी देने में मदद करेगा। इसके अलावा आप अपने दिन की शुरुआत अंडे खाकर भी कर सकते हैं। अंडे में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन आपकी बॉडी को पूरा दिन चुस्त बनाए रखने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laziness comes in the morning include these special things in your breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आप नियमित रूप से रोजाना अपने नाश्ते में अंडे को शामिल कर सकते हैं। सुबह अंडे को दो ब्रेड के साथ खाने से आप दिन भर एनर्जी से भरे रह सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर हम लोग नाश्ते में ब्रेड-बटर, पराठे जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हम नाश्ते में मसालेदार खाने को शामिल करते हैं, तो इसके फायदे हमें मिल सकते हैं। ये हमें दिन भर चुस्त बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Laziness comes in the morning include these special things in your breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अगर हम सुबह अपने खाने में मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है जो हमें दिन भर ताजा रखने में मदद कर सकता है। अगर आप सुबह नाश्ते में दूध का सेवन करते हैं तो आप उसमें चॉकलेट पाउडर मिलाकर इसे पी सकते हैं। चॉकलेट मिल्क में मौजूद प्रोटीन दिमाग को बूस्ट करके आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए इसे अपने नाश्ते में शामिल करके इसका लाभ लिया जा सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed