आपने लाफिंग गैस के बारे में तो सुना ही होगा, जिसे सूंघ लेने पर इंसान काफी देर तक हंसता ही रहता है। इसका वैज्ञानिक नाम नाइट्रस ऑक्साइड है। ये एक रंगहीन और गंधहीन गैस है, जिसकी खोज एक अंग्रेज वैज्ञानिक जोजफ प्रीस्टली ने वर्ष 1793 में की थी। बाद में ब्रिस्टल के न्यूमैटिक इंस्टीट्यूट के हम्फ्री डेवी ने इसको लेकर कुछ प्रयोग किए, जिसमें ये सामने आया कि जो लोग इसे सूंघते हैं, वो हंसने लगते हैं। इसके बाद हम्फ्री डेवी ने ही इस गैस का नाम लाफिंग गैस रखा था। वैसे तो डॉक्टर इस गैस का इस्तेमाल बेहोश करने वाली दवा के रूप में दांतों के इलाज में करते हैं, लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि लाफिंग गैस डिप्रेशन को भी कम कर सकता है। स्टडी में इसके सकरात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। अध्ययन के मुताबिक, डिप्रेशन के शिकार जिन लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया गया था, उन्हें लाफिंग गैस की छोटी खुराक दी गई थी। इसके दो हफ्ते बाद यह पाया गया कि उन्हें काफी बेहतर महससू हुआ, यानी उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिली।
राहत की खबर: डिप्रेशन को कम करने में मदद कर सकता है लाफिंग गैस, अध्ययन में दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसौरी के सेंट लुईस स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के एनस्थेटिस्ट पीटर नागेले और उनकी टीम ने इस अध्ययन में 24 ऐसे लोगों को शामिल किया था, जिनपर डिप्रेशन के सामान्य इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अध्ययन के लिए उन 24 लोगों के समूह को दो हिस्सों में बांटा गया। इसमें पहले समूह वाले लोगों को लॉफिंग गैस की आधी खुराक दी गई, जबकि दूसरे समूह वाले लोगों को पूरी खुराक दी गई। इन सभी लोगों को तीन महीने तक हर महीने के हिसाब से दोबारा डोज दी गई। इस दौरान पाया गया कि जिन लोगों को लॉफिंग गैस की आधी खुराक दी गई थी, उनमें डिप्रेशन का स्तर कम होने लगा, जबकि दूसरे समूह वाले लोगों का डिप्रेशन कम होकर दोबारा बढ़ गया।
अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को लॉफिंग गैस की खुराक दी गई थी, उनमें डिप्रेशन के साइड-इफेक्ट बेहद ही कम थे, जबकि जिन लोगों को पूरी खुराक दी गई थी, उनमें डिप्रेशन से होने वाले साइड-इफेक्ट ज्यादा देखने को मिले। इन साइड-इफेक्ट में बेचैनी, सिर दर्द या सिर भारी होना जैसे लक्षण शामिल थे। इस अध्ययन को हाल ही में साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
स्रोत और संदर्भ:
A phase 2 trial of inhaled nitrous oxide for treatment-resistant major depression
https://stm.sciencemag.org/content/13/597/eabe1376
अस्वीकरण नोट: यह लेख साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।