फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: मस्तिष्क को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाना है तो गांठ बांध लें ये बात, आज से ही शुरू कर दें प्रयास

Fri, 08 Sep 2023 06:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Sep 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
latest study says Sleep loss is associated with cognitive dysfunction improves sleep quality
मस्तिष्क को क्षति पहुंचाने वाली चीजें - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ रोजाना रात में 6-8 घंटे की नींद पूरी करने की सलाह दी है। अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए जरूरी है। शोधकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों के रात की नींद पूरी नहीं होती है उनमें ब्लड प्रेशर के साथ कई प्रकार की अन्य क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है। सोना हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है इसको लेकर किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने बड़ा दावा किया है।



शोधकर्ताओं ने बताया, अच्छी नींद हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। नींद, मस्तिष्क के बेहतर स्वास्थ्य और कामकाज को बनाए रखने और इसकी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नींद के दौरान मस्तिष्क विभिन्न आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजरता है जो संज्ञानात्मक, भावनात्मक और शारीरिक कल्याण को प्रभावित करती हैं। यानी कि अगर आपको अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

latest study says Sleep loss is associated with cognitive dysfunction improves sleep quality
नींद विकारों की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : istock

अनिद्रा की समस्या और मस्तिष्क से संबंधित विकार

हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन लोगों को अनिद्रा या नींद से संबंधित बीमारियां होती हैं उनके मस्तिष्क की क्षमता समय के साथ कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। नींद की कमी संज्ञानात्मक शिथिलता से जुड़ी है, यानी कि इसके कारण समय के साथ आपके मस्तिष्क के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

इनसोम्नियाक माउस मॉडल का उपयोग करके किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि संज्ञानात्मक कार्यों को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि आप नींद की गुणवत्ता को ठीक रखें।

latest study says Sleep loss is associated with cognitive dysfunction improves sleep quality
मस्तिषक के लिए जरूरी प्रोटीन की खोज - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क के लिए जरूरी प्रोटीन के बारे में पता चला

अमेरिकन केमिकल सोसायटी के जर्नल ऑफ प्रोटीन रिसर्च में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने एक सुरक्षात्मक प्रोटीन प्लियोट्रोफिन या पीटीएन की पहचान की है जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है, हालांकि नींद की कमी की स्थिति में इसका स्तर भी कम होने लग जाता है।

पीटीएन को तंत्रिकाओं की सेहत, हड्डी के विकास, सूजन, कैंसर मेटास्टेसिस और ऊतकों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest study says Sleep loss is associated with cognitive dysfunction improves sleep quality
ब्रेन हेल्थ की समस्याएं - फोटो : Pearvideo.com

मस्तिष्क से संबंधित विकारों को कैसे कम करें?

अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने नोट किया कि पीटीएन की मात्रा की कमी की स्थिति में मस्तिष्क में स्मृति और सीखने के लिए जिम्मेदार हिप्पोकैम्पस कोशिकाएं मरने लगती हैं। अल्जाइमर और अन्य न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों में भी इस प्रोटीन की मदद से सुधार करने के आसार हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो यह इन कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार है और मस्तिष्क से संबंधित विकारों को भी कम कर सकती है। 

विज्ञापन
latest study says Sleep loss is associated with cognitive dysfunction improves sleep quality
नींद में करें सुधार - फोटो : istock

नींद में कैसे करें सुधार?

इस अध्यययन में वैज्ञानिकों ने कहा, नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए रात की नींद पर ही ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इससे पहले जर्नल ऑफ द अमेरिकन जेरियाट्रिक्स सोसाइटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कम सोने वाले लोगों का मस्तिष्क समय से पहले बूढ़ा होने लग जाता है। मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिमों को कम करने के लिए नींद को सुधारने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
How sleep deprivation can harm the brain


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed