फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Study: दैनिक रूप से यह एक काम, कई गुना तक कम कर सकता है कैंसर का खतरा, अध्ययन में चौंकाने वाला दावा

Mon, 11 Apr 2022 02:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Apr 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Latest Study says Exercise Linked With Lower Risk of Cancer, Daily Moderate Exercise  benefits
कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए दिनचर्या की आदतों को स्वस्थ और व्यवस्थित रखना आवश्यक माना जाता है। हम क्या खाते हैं, किस तरह से दिन व्यतीत करते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से  योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। व्यायाम न सिर्फ आपको फिट रखने में सहायक होते हैं, साथ ही ऊर्जा के संचार को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं हालिया अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनमें कैंसर होने का खतरा, अन्य लोगों की तुलना में कम होता है।



कैंसर के जोखिम कारकों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने बताया कि व्यायाम करने की आदत आंत के कैंसर के जोखिम को कम कर देती है।  'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर' में प्रकाशित इस शोध में अध्ययनकर्ताओं ने लोगों से रोजाना व्यायाम करने की अपील की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिनचर्या की यह एक आदत संपूर्ण शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकती है। इसे अब तक शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जा रहा था, इस अध्ययन में इसके कैंसर रोधी प्रभावों के बारे में भी पता चलता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest Study says Exercise Linked With Lower Risk of Cancer, Daily Moderate Exercise  benefits
व्यायाम करने से कम होता है कैंसर का खतरा - फोटो : iStock

व्यायाम से रिलीज होता है एंटीकैंसर प्रोटीन
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक गतिविधि, स्वाभाविक रूप से रक्तप्रवाह  में एंटीकैंसर प्रोटीन, इंटरल्यूकिन-6 (IL-6) रिलीज करती है। यह प्रोटीन डैमेज कोशिकाओं को ठीक करने और उनमें कैंसर के विकास को रोकने में सहायक है। शोध में वैज्ञानिकों ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में व्यायाम के महत्व पर रोशनी डालते हुए इसे संभावित रूप से भविष्य में उपचार विकसित करने में मदद करने वाला बताया है। दैनिक रूप से शारीरिक गतिविधि आपको पूर्ण स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।

Latest Study says Exercise Linked With Lower Risk of Cancer, Daily Moderate Exercise  benefits
नियमित व्यायाम बहुत जरूरी - फोटो : pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?
न्यूकैसल एंड यॉर्क सेंट जॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 50-80 की आयु वाले 16 लोगों को शामिल किया। इन लोगों में अधिक वजन या मोटापा और शारीरिक रूप से सक्रियता की कमी जैसे लाइफस्टाइल से संबंधित जोखिम कारक थे जो आंत के कैंसर का कारण बन सकते हैं। अध्ययन की शुरुआत में ब्लड सैंपल लेने के बाद सभी लोगों के लिए रोजाना  30 मिनट के लिए इनडोर व्यायाम का रूटीन बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Study says Exercise Linked With Lower Risk of Cancer, Daily Moderate Exercise  benefits
रोजाना व्यायाम की डालिए आदत - फोटो : istock

व्यायाम से बढ़ती है इंटरल्यूकिन-6 की मात्रा
इस शोध के दौरान एक अंतराल पर लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उसमें इंटरल्यूकिन-6 की मात्रा को मापा गया। अध्ययन के अंत में पाया गया कि सभी लोगों के रक्त में इंटरल्यूकिन-6 के स्तर में बेहतर सुधार हुआ है, जिससे उनमें कैंसर विकसित होने का जोखिम पहले की तुलना में कम हो गया। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला अध्ययन में पाया कि व्यायाम के तुरंत बाद लिए ब्लड सैंपल में कैंसर के विकास को कम करने  वाली प्रकृति अधिक पाई गई।

विज्ञापन
Latest Study says Exercise Linked With Lower Risk of Cancer, Daily Moderate Exercise  benefits
कैंसर से बचाव में फायदेमंद है व्यायाम - फोटो : istock

आनुवंशिक जोखिमों में भी सुधार
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि शोध इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि अगर आपमें आनुवंशिक रूप से स्थिर सेल्स की समस्या है तो भी शारीरिक गतिविधि से यह काफी हद तक ठीक हो सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से मध्यम स्तरीय व्यायाम का अभ्यास कई तरह के डीएनए डैमेज को ठीक करने में भी मददगार हो सकता है। सभी लोगों को नियमित रूप से दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed