फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इस मौसम में आहार में जरूर शामिल करें दही, जानिए इसके हैरान कर देने वाले स्वास्थ्य लाभ

Mon, 11 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Apr 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Must Have Curd in your meals, Know is Healthy Benefits in hindi
दही खाना बहुत स्वास्थ्यवर्धक - फोटो : istock

दुग्ध उत्पादों को कई प्रकार से सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। ये बेहद स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे अति आवश्यक पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत माने जाते हैं। इसमें भी दही का सेवन करना आपके लिए अत्यंत फायदेमंद हो सकता है, विशेषकर गर्मी के दिनों में रोजाना दही को आहार में शामिल करना, आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक माना जाता है। दूध के बैक्टीरियल फर्मेंटेशन प्रक्रिया से दही तैयार होता है, इसे प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है, जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन को बेहतर रखने में सहायक हो सकते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि दही में लगभग हर वह पोषक तत्व होता है जिसकी आपके शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है जो दांतों और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अति आवश्यक माना जाता है। एक कप दही से दैनिक कैल्शियम की जरूरतों का 49 फीसदी तक प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में रोजाना दही खाने की सलाह क्यों दी जाती है?

Must Have Curd in your meals, Know is Healthy Benefits in hindi
गर्मियों में जरूर करें दही का सेवन - फोटो : Pixabay

कम होता है गर्मियों का दुष्प्रभाव
अध्ययनों से पता चलता है कि गर्मी के दिनों में रोजाना दही का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। दही हल्का, लेकिन अत्यंत पौष्टिक होता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा देने में सहायक है। गर्मी के दिनों में दही खाने से, तेज धूप और लू के दुष्प्रभावों से भी आसानी से बचाव किया जा सकता है। यह आपको अंदरूनी ताजगी देने के साथ कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए काफी उपयोगी है।

Must Have Curd in your meals, Know is Healthy Benefits in hindi
दही से पाचन में लाभ - फोटो : pixabay

पाचन के लिए काफी लाभकारी
दही के कई फायदों में से एक है इसका पाचन पर होने वाला प्रभाव। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जो भोजन के पाचन को ठीक रखने और पेट की कई तरह की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। गर्मियों में होने वाले कब्ज, अपच और पेट में जलन की दिक्कतों से बचे रहने के लिए रोजाना इसका सेवन सुनिश्चित करें। कुछ अध्ययनों ने यह भी पुष्टि की है कि दही का सेवन पेट के कई संक्रमणों को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must Have Curd in your meals, Know is Healthy Benefits in hindi
त्वचा को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

त्वचा के लिए लाभ
गर्मियों में त्वचा से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है, ऐसे में रोजाना दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है। दही खाने के साथ इसे चेहरे पर लगाने से भी लाभ मिलता है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए दही का फेसपैक भी चेहरे पर लगाया जाता है। यह त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और चमक को बरकरार रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
Must Have Curd in your meals, Know is Healthy Benefits in hindi
मूड को ठीक रखने में सहायक है दही - फोटो : पेक्सेल्स

मूड को ठीक रखने में मददगार
जिन लोगों को अक्सर तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है, उनके लिए दैनिक आहार में दही को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। दही आपके मस्तिष्क को शांत रखने में सहायक मानी जाती है जिससे चिंता-तनाव में राहत मिलती है। दही को एक बेहतरीन मूड-लिफ्टर के रूप में भी जाना जाता है। रोजाना आहार में दही को शामिल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed