फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों के खतरे को कम कर सकती है यह सब्जी, आप करते हैं सेवन?

Tue, 16 Nov 2021 11:36 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Nov 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
lady finger benefits for cancer and diabetic patients
सब्जियां खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

हम सब के घरों में भिंडी की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। बेहतरीन स्वाद के साथ भिंडी में कई सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। मधुमेह जैसे रोगियों के लिए अक्सर सब्जियों का चयन करना कठिन होता है, भिंडी का सेवन करना ऐसे लोगों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी का सेवन करने कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, के, सी और बी-6 जैसे पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। इसका सेवन कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी विटामिन-सी और के1 का बहुत अच्छा स्रोत है। विटामिन सी पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो आपके समग्र प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है। इसके अतिरिक्त, भिंडी कैलोरी और कार्ब्स में  भी कम होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है। आइए आगे की स्लाइडों में भिंडी खाने से सेहत को होने वाले फायदों को बारे में जानते हैं। 

lady finger benefits for cancer and diabetic patients
भिंडी खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

एंटीऑक्सिडेंट्स से है भरपूर
भिंडी कई एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत मानी जाती है। एंटीऑक्सिडेंट्स, मुक्त कणों से शरीर के कोशिकाओं की रक्षा करते हैं, जिससे कैंसर जैसे रोग और तमाम तरह के संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। भिंडी में मुख्य रूप से पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं, शोध से पता चलता है कि पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव डैमेज के जोखिम को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है। 

lady finger benefits for cancer and diabetic patients
डायबिटीज में भिंडी खाने के फायदे - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए विशेष लाभकारी
मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी का सेवन करना बढ़िया विकल्प है, इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है जो पाचन की धीमी गति के कारण रक्त में शर्करा को धीरे-धीरे छोड़ती है। चूहों पर किए गए अनुसंधान से पता चलता है कि भिंडी या भिंडी के अर्क का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होती है। मनुष्यों में भी भिंडी के सेवन से मधुमेह में लाभ देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lady finger benefits for cancer and diabetic patients
गर्भवती महिलाओं के लिए भिंडी के फायदे - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए फोलेट (विटामिन बी9) एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह न्यूरल ट्यूब दोष के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इस दोष के कारण विकासशील भ्रूण का मस्तिष्क और रीढ़ प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रसव उम्र की सभी महिलाओं को प्रतिदिन 400 माइक्रोग्राम फोलेट का सेवन करना चाहिए। 100 ग्राम भिंडी से दैनिक आवश्यकताओं के 14 फीसदी की पूर्ति हो जाती है।

विज्ञापन
lady finger benefits for cancer and diabetic patients
कम हो जाएगा कैंसर का खतरा - फोटो : Pixabay

कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
भिंडी में लेक्टिन नामक एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो मानव कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।स्तन कैंसर कोशिकाओं के एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि भिंडी में मौजूद लेक्टिन, कैंसर कोशिका की वृद्धि को 63% तक रोक सकती है। इसके एंटीऑक्सिडेंट भी कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। 


------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed