फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी रौतेला से लेकर दिशा पाटनी तक क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेस लेती हैंं ये थेरेपी, जानें 5 बड़ी बातें

Wed, 22 Aug 2018 05:30 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Know why Bollywood actress like disha patani are very fond of cupping therapy

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में पहुंचीं। लाइट ब्राउन बॉडी फिट ड्रेस में वह सिंपल और स्टनिंग लग रही थीं लेकिन इस दौरान दिशा की पीठ पर जले जैसे निशान नजर आए। उनके ये निशान बेहद भद्दे और बुरे लग रहे थे। वहां मौजूद लोग दिशा की पीठ को देखकर हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि दिशा की पीठ पर पड़े इन निशान की असली वजह कपिंग थेरेपी है। जो कि दिशा के द्वारा कराई गई है। यह थेरेपी रक्त को भीतर से साफ करती है और त्वचा को चमकाने में मदद करती है।



ये दर्दनाक थैरेपी होती है। जिसमें एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट कॉटन के गोले को पहले शराब में भिगोते हैं। फिर इन गोलों को कांच से बने छोटे से ग्लास या कप में रखकर इसमें आग लगा दी जाती है और इस आग को बुझाकर गर्म बर्तन को तुरंत स्किन पर रखा जाता है। यूं तो दिशा पहले से ही खूबसूरत हैं। पर अब  कपिंग थेरेपी के बाद उनकी खूबसूरती को और ज्यादा चांद लगने वाले हैं। कपिंग की प्रक्रिया मसाज के विपरीत है।

Know why Bollywood actress like disha patani are very fond of cupping therapy
हजारों साल पहले इजात हुई इस यूनानी चिकित्सा पद्धति कपिंग थेरेपी में मांसपेशियों पर दबाव डालने की जगह सक्शन के दबाव की सहायता से स्किन, टिशू और मांसपेशियों को ऊपर खींचा जाता है। इस थेरेपी के दौरान शरीर पर लगे घाव के ये गोल निशान वास्तव में कपिंग की हीलिंग पद्धति के होते हैं। कपिंग में तीन चरण होते हैं। कांच के छोटे कप को गर्म करना उसके बाद इन्हें स्किन पर रखना और इन्हें शरीर से दूर खींचना ताकि मांसपेशियों को आराम मिल सके।इसे अरबी में हिजामा, अंग्रेजी में कपिंग, मिस्र में इलाज बिल कर्न व भारत में रक्त मोक्षण के नाम से जाना जाता है। हिजामा थैरेपी में शरीर से खून निकालकर बीमारी को दूर किया जाता है। 'हिजामा' एक अरबी शब्द है।
Know why Bollywood actress like disha patani are very fond of cupping therapy
रक्त संचार 
यह थैरेपी रक्तसंचार की रुकावट को खत्म कर सभी जगह पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंचाती है। इस थैरेपी में खून में मौजूद विषैले पदार्थ, मृत कोशिकाओं व अन्य दूषित तत्वों को बाहर निकालकर रोगों से बचाव किया जाता है। इससे नए खून का निर्माण होता है और कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why Bollywood actress like disha patani are very fond of cupping therapy
दर्द से आराम
कपिंग थेरेपी करवाने से व्यक्ति को उसके दर्द में आराम मिलता है। कपिंग सूजन और दर्द वाले स्थान पर दबाव डालकर शरीर में गहराई तक टिशू को आराम पहुंचाता है, और अक्सर आमवात और माइग्रेन के कारण पीठ और गर्दन में होने वाली अकडन से आराम दिलाता है।
विज्ञापन
Know why Bollywood actress like disha patani are very fond of cupping therapy
सर्दी, खांसी और एलर्जी से राहत 
कपिंग फेफड़ों और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों को उत्तेजित करके बलगम बाहर निकलवाने में मदद करता है। इस थेरेपी के उपयोग से सर्दी, एलर्जी के लक्षणों और कफ से जल्दी आराम पाया जा सकता है। यह रक्त प्रवाह बढ़ाकर तथा लसिका तरल पदार्थ को शरीर के विभिन्न भागों में पहुंचाकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed