फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल तेज या धीमी गति से धड़कने लगे तो सावधान हो जाएं, हो सकते हैं इस बड़ी बीमारी के शिकार

Tue, 28 Aug 2018 11:00 AM IST
डॉ. अजय राज, प्रोफेसर, हृदय रोग विभाग, आर.एम.एल. अस्पताल, नई दिल्ली
डॉ. अजय राज, प्रोफेसर, हृदय रोग विभाग, आर.एम.एल. अस्पताल, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Know what causes irregular heart beat called Arrhythmia
अगर अकारण ही आपका दिल तेज या धीमी गति से धड़कने लगे तो सावधान हो जाएं। दिल की अनियमित धड़कन को 'एरिथमिया' कहते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।दिल एक सामान्य गति से धड़कता है। अगर आपकी धड़कनों की चाल बिना कारण अक्सर अनियमित हो जाती है, तो यह आपके लिए खतरे की बात हो सकती है।
Know what causes irregular heart beat called Arrhythmia
आमतौर पर मेहनत करने, डरने या शरीर के अस्वस्थ रहने पर दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है, लेकिन यदि इसके बढ़ने और घटने का आपको कोई कारण नहीं समझ आ रहा है, तो सावधान हो जाएं। यह जानलेवा भी हो सकता है। दिल की अनियमित धड़कन को 'एरिथमिया' या 'हृदय अतालता' कहते हैं। एरिथमिया होने पर आपके धड़कनों की चाल कभी सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है और कभी सामान्य से धीमी हो जाती है। एरिथमिया तब होता है, जब दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाले विद्युत तरंगे ठीक से काम नहीं करते हैं। दिल की धड़कन अनियमित हो जाने पर, आपको सीने, गले अथवा गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है।
Know what causes irregular heart beat called Arrhythmia
एरिथमिया या हृदय अतालता चिंताजनक अथवा डराने वाली हो सकती है। अधिकतर मामलों में इनका संबंध तनाव और चिंता से होता है। इसके अलावा उत्तेजना बढ़ाने वाले तत्व, जिनमें कैफीन, निकोटीन और अल्कोहल की मात्रा होती है, का सेवन भी इसका कारण हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान भी हृदय अतालता हो सकता है। अगर आपको नियमित रूप से ऐसी शिकायत हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको सांसों का उखड़ना, चक्कर आना, सीने में दर्द अथवा बेहोशी की शिकायत हो, तो आपको फौरन चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know what causes irregular heart beat called Arrhythmia
गंभीर भावनात्मक अहसास के कारण ही दिल की धड़कन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। तनाव, डर, चिंता आदि के कारण यह सबसे अधिक होता है। अगर आपने अपनी क्षमता से अधिक काम कर लिया है, तो इसके परिणामस्वरूप आपके दिल की गति बढ़ जाती है। अगर आपने कैफीन, निकोटीन या अल्कोहल का सेवन किया है, तो यह हृदय अतालता का कारण बन सकता है। कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है। हार्मोन में बदलाव, मासिक धर्म के समय, गर्भावस्था के समय यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Know what causes irregular heart beat called Arrhythmia
गर्भावस्था के समय अगर ऐसा हो रहा है तो यह एनीमिया का लक्षण भी हो सकता है। थायरॉइड, निम्म रक्तचाप, एनीमिया, लो ब्लड शुगर, बुखार और निर्जलीकरण के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट, वसायुक्त और अधिक शुगर वाले आहार का सेवन करने के कारण दिल की धड़कन बढ़ जाती है। अगर आपने ऐसे आहार का सेवन किया है, जिसमें नाइट्रेट या सोडियम की मात्रा अधिक है, तो यह भी दिल की धड़कन बढ़ा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed