फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 वजहों से ऑफिस में आती है नींद, आपकी वजह क्या है...

Mon, 27 Aug 2018 02:18 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
These 5 things are responsible to make you feel sleepy at work

आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि छुट्टी से लौटने के बाद जब आप काम करने के ऑफिस की सीट पर बैठते हैं तो उबासियां  आने लगती हैं और एकाएक आपको महसूस होने लगता है कि आपकी पलकें नींद से भारी हो रही हैं और आपको बहुत नींद आ रही है। पर क्या आपने कभी सोचा है आपके साथ ऐसा क्यों होता है। साथ ही इस स्थिति से कैसे बचा जा सकता है। ऑफिस में आने वाली इस नींद का इलाज एक झपकी नहीं बल्कि इन 5 आदतों में सुधार है। आइए जानते हैं क्या हैं वो पांच कारण। 

These 5 things are responsible to make you feel sleepy at work

कम पानी पीना 
डॉक्टर भी हर व्यक्ति को दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से आपकी सेहत बने रहने के साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होने लगती है इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं लें। 

These 5 things are responsible to make you feel sleepy at work

अधूरी नींद 
अगर आप रात को अच्छी तरह से नींद नहीं ले रहे हैं, तो सारा दिन आपको थकान महसूस होती रहेगी। आपने अक्सर इस बात पर गौर किया होगा कि हफ्ते के आखिरी दिन जब आपकी छुट्टी होती है, तो तरोताजा महसूस करने की जगह आप थकावट फील करते हैं। जिसकी वजह से अगले दिन ऑफिस में भी काम करते समय आपको नींद आ रही होती है। इसलिए समय पर सोने की आदत को रूटीन में शामिल करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 things are responsible to make you feel sleepy at work

एनीमिया
ऑफिस में आपको एक झपकी लेने के लिए मजबूर करने का एक कारण एनीमिया भी हो सकता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर इस तरह की स्थिति सामने आती है। ये रेड सेल्स हमारे फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। आयरन या विटामिन की कमी के कारण एनीमिया होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति शरीर में कमजोरी महसूस करने लगता है और उसे हर समय नींद आने लगती है।  

विज्ञापन
These 5 things are responsible to make you feel sleepy at work
डिप्रेशन
यदि आप अवसाद से पीड़ित हैं, तो इसे नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। ये आपके लिए फिक्र की बात है। डिप्रेशन की वजह से आप खुद को कमजोर महसूस करने लगेंगे और जल्द ही उदासीनता के शिकार बन जाएंगे। जिसकी वजह से रात भी आपको बिस्तर पर करवटें लेकर ही गुजारनी पड़ेगी और आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed