{"_id":"5d57a5798ebc3e89af63f7c4","slug":"pain-in-ear-could-be-harmful-know-the-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों होता है कान में दर्द? जानें कैसे करना चाहिए बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्यों होता है कान में दर्द? जानें कैसे करना चाहिए बचाव
Sat, 17 Aug 2019 04:11 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
शरीर के बेहद नाजुक अंगों में शामिल कान को लेकर किसी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं है। अगर कभी आपके कान में दर्द होता है तो आप उस दर्द को ठीक करने के लिए हर बार की तरह ही घरेलू नुस्खों को आजमाने लगते है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर के इस बहुत नाजुक हिस्से को लेकर लापरवाही करने से बहरेपन का खतरा हो सकता है। इसलिए अगर कभी आपके कान में इन कारणों से दर्द हो तो तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Trending Videos
- फोटो : pixa
सर्दी-जुकाम के कारण
कभी-कभी तो बहुत ज्यादा सर्दी-जुकाम होने के कारण कान में दर्द होने लगता है। ये दर्द बहुत तेज होता है लेकिन जुकाम के ठीक होने के साथ ही सही हो जाता है।
कभी-कभी तो बहुत ज्यादा सर्दी-जुकाम होने के कारण कान में दर्द होने लगता है। ये दर्द बहुत तेज होता है लेकिन जुकाम के ठीक होने के साथ ही सही हो जाता है।
- फोटो : pixa
कान में मैल जमा होना
कान में वैक्स बनना आम बात है। लेकिन जब यह वैक्स ज्यादा समय तक कान में जमा होकर सख्त हो जाता है तो इससे कैनाल ब्लॉक हो जाता है। जिसकी वजह से कान में दर्द होता है और कम सुनाई देने लगता है।

ईयर बैरोट्रॉमा
बहुत बार हवाई जहाज में उड़ान के कारण या फिर स्कूबा डाइविंग, स्काई डाइविंग जैसी गतिविधियों के कारण कान के भीतर हवा के बुलबुले संतुलन बनाने के लिए हलचल करते हैं। जिसके कारण कान में दर्द होने लगता है। बैरोट्रॉमा की वजह से गले में सूजन, एलर्जी से नाक बंद होना, श्वसन संक्रमण हो जाता है।

ऑटोमीकोसिस
बारिश के मौसम में कान में संक्रमण हो जाता है जिसका कारण फंगल इंफेक्शन होता है। यह परेशानी मरीज में सीधे कूलर के सामने सोने की वजह हो सकती है। इसकी वजह से कान में तेज दर्द और खुजली होती है।
बारिश के मौसम में कान में संक्रमण हो जाता है जिसका कारण फंगल इंफेक्शन होता है। यह परेशानी मरीज में सीधे कूलर के सामने सोने की वजह हो सकती है। इसकी वजह से कान में तेज दर्द और खुजली होती है।