{"_id":"60682f1bf674f1390447bdfa","slug":"know-the-new-risk-factors-of-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन लोगों को कोरोना के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा, कहीं आप भी तो नहीं हैं दायरे में?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन लोगों को कोरोना के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा, कहीं आप भी तो नहीं हैं दायरे में?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोबल कोरोनावायरस को मुख्यरूप से सांस से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन हाल के अध्ययन बताते हैं कि इसके संक्रमण का खतरा तमाम अन्य प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों वाले लोगों को भी हो सकता है। हाल के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते खतरे से जुड़े कई नए जोखिम कारकों के बारे में पता चला है। इससे वैज्ञानिक यह निर्धारित कर सकते हैं कि इस घातक वायरस के प्रति कौन सा व्यक्ति कितना अधिक संवेदनशील है।
2 of 6
मोटापा
अब तक आपने डायबिटीज, हृदय रोग, सांस से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा खतरा होने के बारे में सुना होगा। नए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया है कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है, ऐसे लोगों को भी संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है। आइए जानते हैं अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को और क्या-क्या पता चला जिसे जानना आपके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है?
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अध्ययन से क्या पता चला?
प्लॉस वन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने टाइप-2 डायबिटीज और हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले लोगों में कोविड संक्रमण का खतरा अधिक पाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए 40 साल से अधिक उम्र के 500,000 ब्रिटिश लोगों के आंकड़ों पर किए अध्ययन के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
covid 19 test
- फोटो : iStock
वायरस से संक्रमित लोगों की स्वास्थ्य स्थितियों की जांच के बाद शोधकर्ताओं ने गैर संक्रमित लोगों से इसकी तुलना की। उन्होंने पाया कि जिन लोगों का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव था, उनमें से ज्यादातर लोगों को मोटापे या टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं। इसके विपरीत, जिन व्यक्तियों का कोविड टेस्ट निगेटिव था उनमें गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सही होने के साथ उनका वजन भी सामान्य था।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर और कार्डियोलॉजी अनुसंधान के निदेशक चार्ल्स होंग के अनुसार, कुछ आधारभूत कार्डियोमेटाबोलिक फैक्टर किसी व्यक्ति को कोविड -19 के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं जबकि अन्य व्यक्तियों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।