फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: लो ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना हो सकता है घातक, ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे पहुंचा सकते हैं लाभ

Fri, 25 Jun 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Health tips These five ayurvedic remedies can work to give relief in low blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

बीमारी कोई भी हो किसी भी इंसान के लिए, ये घातक साबित हो सकती है। आजकल के खानपान और हमारी बिगड़ती दिनचर्या की वजह से व्यक्ति कई ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिनके साथ फिर उन्हें लगभग पूरी जिंदगी जीना पड़ता है। ऐसी ही एक बीमारी है जो व्यक्ति के लिए काफी खतरनाक है, वो है लो ब्लड प्रेशर की समस्या। इसकी वजह से दिल, दिमाग और शरीर के कई जरूरी अंगों के बीच ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है। जब नॉर्मल रेंज से ब्लड प्रेशर कम होता है, तो ये शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डिप्रेशन, थकान आना, प्यास लगना, तेज सांस लेना, सीने में दर्द, जी मचलाना, अनियमित धड़कन आदि इसके लक्षण हैं, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Health tips These five ayurvedic remedies can work to give relief in low blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये आयुर्वेदिक नुस्खे कर सकते हैं मदद:-

अदरक

  • इसमें आपको ये करना है कि चाकू की मदद से पहले अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, और फिर इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर एक जार में रख लें। इसके बाद रोजाना इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोजाना तीन-चार बार खाएं। इससे आपके ब्लड प्रेशर को नॉर्मल होने में मदद मिल सकती है।
Health tips These five ayurvedic remedies can work to give relief in low blood pressure
दूध - फोटो : पिक्साबे

खजूर वाला दूध

  • आपको सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालना है, साथ ही इसमें खजूर डालने है। फिर इस दूध को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस खजूर वाले दूध का सेवन आपको रोजाना करना है। आप चाहें तो सुबह नाश्ते के समय या फिर शाम के समय भी इस दूध का सेवन कर सकते हैं। इस खजूर वाले दूध से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These five ayurvedic remedies can work to give relief in low blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टमाटर का रस

  • इसमें आपको ये करना है कि सबसे पहले कुछ अच्छे टमाटर लेने हैं, और फिर उनका रस निकाल लेना है। रस निकालने के बाद इसमें आपको पीसी हुई काली मिर्च और काल नमक मिला लेना है। इसके बाद ये तैयार है और आपको कुछ दिनों तक इसका लगातार सेवन करना है। ऐसा करने से आपको लो ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
Health tips These five ayurvedic remedies can work to give relief in low blood pressure
चुकंदर - फोटो : Pixabay

चुकंदर

  • आप चुकंदर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले चुकंदर को छीलकर अच्छे से धो लेना है। फिर मिक्सर में इसको डालकर इसका जूस निकाल लें। आप अपने स्वाद के लिए इसमें काला नमक मिल सकता है। जो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इसका सेवन रोजाना सुबह और शाम दोनों समय करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed