फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: वजन घटाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें, सिर्फ डायटिंग या जिन जाने से नहीं बनेगा काम

Fri, 14 Mar 2025 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Mar 2025 08:00 PM IST
सार

वजन कम करना सिर्फ आपके लुक के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जानकारी की मदद से वजन कम करना संभव है। वेट लॉस से संबंधित मिथकों पर विश्वास करने के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें।

विज्ञापन
know best way to lose weight weight loss myths and facts in hindi
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में मोटापा या अधिक वजन की समस्या देखी जा रही है। अगर आपका वजन कंट्रोल में नहीं है या फिर आप इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय नहीं कर रहे हैं तो इससे भविष्य में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है।



हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बढ़ते वजन की समस्या पर चिंता जताते हुए सभी लोगों से इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय करने की अपील की है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करना सिर्फ आपके लुक के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जानकारी की मदद से वजन कम करना संभव है। वेट लॉस से संबंधित मिथकों पर विश्वास करने के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें।

know best way to lose weight weight loss myths and facts in hindi
वजन घटाने के लिए क्या उपाय करें? - फोटो : Adobe stock photos

वजन घटाना क्यों जरूरी है?

अधिक वजन या मोटापा सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, बल्कि सेहत पर भी गहरा असर डालता है। यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अधिक वजन के कारण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है जिससे हृदय रोगों का जोखिम हो सकता है। मोटापा इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर डायबिटीज की जटिलताओं को भी बढ़ा देती है।

जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें जोड़ों की समस्याएं, स्लीप एपनिया और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की दिक्कतें भी अधिक देखी जाती रही हैं। 

वजन कम करने के लिए आहार और दिनचर्या को ठीक करना जरूरी है, इसके साथ ही जरूरी है कि आपको वेट लॉस से संबंधित सही जानकारी हो। इसको लेकर कई अफवाहों पर अब भी लोग भरोसा कर लेते हैं।

know best way to lose weight weight loss myths and facts in hindi
वजन घटाने के लिए उपाय - फोटो : Freepik.com

सिर्फ डायटिंग से वजन कम होता है?

वेट लॉस के लिए कुछ प्रकार की डायटिंग आपके लिए मददगार हो सकती है, लेकिन केवल इसी से वजन नहीं घटाया जा सकता है। जीवनशैली में बदलाव, जैसे कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूर रहना, मीठे पेय पदार्थों का सीमित सेवन करना महत्वपूर्ण है। शोध बताते हैं कि देर रात खाने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए सफलापूर्वक वजन घटाने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों में बदलाव  जरूरी है।

आपके लिए कौन सा डायटिंग प्लान सही है इसको जानने के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know best way to lose weight weight loss myths and facts in hindi
वजन घटाने के लिए क्या उपाय करें? - फोटो : Freepik.com

वेट लॉस के लिए ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिताना चाहिए

वेट लॉस के लिए शारीरिक गतिविधि और व्यायाम जरूरी है पर वो भी नियंत्रित रूप में। कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम मसल्स बनाकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। उन अभ्यास पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो फैट बर्न करने में मदद करती हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार किए बिना सिर्फ जिम से ज्यादा फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
know best way to lose weight weight loss myths and facts in hindi
वेट लॉस के तरीके जानिए - फोटो : Freepik.com

 ज्यादा पसीना आने से वजन जल्दी घटता है।

पसीना सिर्फ पानी की कमी को दिखाता है, फैट लॉस नहीं। असली वजन घटाने के लिए कैलोरी डेफिसिट जरूरी है। आहार में लो फैट और लो कैलोरी वाली चीजों को शामिल करिए। हेल्दी फैट (जैसे एवोकाडो, नट्स, ऑलिव ऑयल) शरीर के लिए जरूरी होते हैं और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed