{"_id":"5d29cb7a8ebc3e6ce3782789","slug":"know-benefits-of-drinking-water-how-much-water-should-drink-a-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर में कितना पानी पीते हैं आप? जान लीजिए फायदे और नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिनभर में कितना पानी पीते हैं आप? जान लीजिए फायदे और नुकसान
Sun, 14 Jul 2019 10:09 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
drinking water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को हाइड्रेड रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी पीने से आप स्वस्थ रहते हैं लेकिन ज्यादा पानी पीने की आदत आपके लिए घातक भी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक दिन में 9 से 13 कप पानी पर्याप्त है। पानी की इतना मात्रा आपको हाइड्रेड रखती है। लेकिन अगर आप इससे ज्यादा पानी पीते हैं तो इसके लिए दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में हमेशा याद रखें कि अगर आपको प्यास नहीं लग रही तो बेवजह पानी न पीएं।
पानी पीना
अगर आप बिना प्यास लगने पर पानी पी रहे हैं तो इस आदत को छोड़ दें। आपको जब प्यास लगती है तो शरीर में पानी की जितनी मात्रा की जरूरत होती है वह मिल जाती है। अगर आपको प्यास महसूस नहीं हो रही है और आप तब भी पानी पी रहे है तो आपके शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है।
Drinking water
| ज्यादा हाइड्रेड होने से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे की पौटेशियम, सोडियम और मैग्नेशियम का संतुलन बिगड़ सकता है। ये ही चीजें हमारी किडनी से लेकर हार्ट फंक्शन तक हर चीज का संचालन करती हैं। ऐसे में ज्यादा पानी पीने से शरीर में इनका संतुलन बिगड़ सकता है और आपका शरीर सही तरह से काम करना बंद कर सकता है। अगर आप ज्यादा शारीरिक श्रम करते हैं और गर्मी के मौसम में बाहर भागदौड़ करते हैं तब आपको ज्यादा पानी पीना जरूरी है, नहीं तो अपनी प्राकृतिक प्यास के आधार पर ही पानी पीएं।
|
विज्ञापन
विज्ञापन
water
- फोटो : pexels.com
आपको पता होना चाहिए कि अगर आपके पेशाब का रंग गहरा होता है तो यह डीहाइड्रेशन के लक्षण है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इतना पानी पीएं की आपके पेशाब का रंग एकदम साफ हो। हाइड्रेशन का हेल्दी स्तर तब होता है जब आपके पेशाब का रंग हल्का पीला हो। अगर आपके पेशाब का रंग एकदम साफ है तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा हाइड्रेड हैं और आपको अपने पानी पीने की मात्रा को कम करना चाहिए।
विज्ञापन
मेडिकल न्यू टुडे के मुताबिक, ज्यादातर लोग 24 घंटे में सात-आठ बार पेशाब करने जाते हैं। अगर आप बार-बार पेशाब करने जा रहे हैं और रात में भी उठकर पेशाब जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं। हालांकि इसके दूसरी वजह जैसे की पेशाब की नली में संक्रमण, डाइबिटीज और प्रोस्टेट समस्या भी हो सकती है।