फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर ही बना सकते हैं आप अपना जिम, बेहद सस्ते में आ जाएंगी ये चीजें

Sat, 13 Jul 2019 01:46 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Sat, 13 Jul 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
home gym setup ideas and know how to make your own gym at home
फाइल फोटो

जिम जाना आसान काम नहीं है। पहली बात सबसे बड़ा संकट है टाइम का और यदि टाइम निकाल भी लिया जाए तो बहुत कम लोग होंगे तो रोजाना जिम जा पाएं। यदि रोजाना जा भी रहे हैं तो एक समय के बाद जिम  जाना थकान भरा और महंगा काम साबित होने लगेगा। दरअसल, जिम की महंगी मेंबरशिप के पैसे भरकर हर कोई परेशान हो जाता है।  लेकिन अब आप अपने घर में ही जिम बनाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा। 

home gym setup ideas and know how to make your own gym at home
gym

सबसे पहले अपने घर के स्पेस का उपयोग करके खुद का जिम बनाएं। इसके लिए आपको अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ एक्सरसाइज उपकरण खरीदने होंगे।

हैंड वेट
आप अपनी एक्सराइज उपकरणों की लिस्ट में हैंड वेट और डंबल को शामिल कर सकती हैं। रोज एक्सरसाइज में ये आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। स्क्वाट और लंग्स एक्सरसाइज को इसके साथ करने पर और अधिक फायदा मिलता है।

ये उपकरण कई रेंज में आपको मिल जाएंगे। हैंड वेट और डंबल ऐसे उपकरण हैं जो सबके लिए उपयोगी होते हैं। चाहे आप पहली बार एक्सरसाइज कर रही हों या पहले से करती आ रही हों, हैंड वेट और डंबल की आवश्यकता आपको पड़ेगी ही। 

टिप्स- कम वजन उठाने से शुरुआत करके धीरे-धीरे ज्यादा वजन उठाएं। ये आप अपनी प्रोग्रेस के हिसाब से कर सकती हैं।

home gym setup ideas and know how to make your own gym at home
gym

ट्रेडमिल
अगर आप कार्डियो एक्सरसाइज के लिए रोज जिम में ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते हैं तो इसे अपने घर के जिम के लिए आपको खरीदना चाहिए। ये उपकरण आपको थोड़ा महंगा जरूर पड़ेगा, लेकिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अगर आप दौड़ते हैं और आपका शेड्यूल गड़बड़ा गया है तो आप ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं। ये आपकी एक्सरसाइज का मुख्य सोर्स बन सकता है। अगर कोई सेकेंड हैंड ट्रेडमिल मशीन बेच रहा हो तो आप उससे ये खरीद सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
home gym setup ideas and know how to make your own gym at home
Exercise Ball

स्टेबिलिटी बॉल
अगर आपके घर में जगह की कमी है, आप एक्सरसाइज बेंच नहीं खरीदना चाह रहे हैं तो स्टेबिलिटी बॉल आपके लिए सही रहेगा। स्टेबिलिटी बॉल पेट के एक्सरसाइज के लिए काफी अच्छी होती है, क्योंकि ये स्पाइन को सपोर्ट करती है और पेट की मांसपेशियों को ताकत देती है। आप इसमें अपने हिसाब से बैठ सकती हैं, झुक सकते हैं और बहुत सारी लोअर बॉडी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

मेडिसन बॉल
मेडिसन बॉल आपको हर आकार, वजन और कलर में मिल जाएगी। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि जो बॉल आप खरीद रहे हैं, वो आपकी जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो। मेडिसन बॉल हैंड वेट का एक बढ़िया विकल्प है। दोनों का वजन लगभग समान होता है। अगर आप दोनों की जगह केवल एक को खरीदना चाहती हैं तो उसे खरीदें जो आपके लिए कंफर्टेबल हो।

वॉर्निंग- नये जिम करने वालों के लिए स्टेबिलिटी बॉल अच्छा विकल्प नहीं है। इसके साथ एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल होता है।



 
विज्ञापन
home gym setup ideas and know how to make your own gym at home
योग - फोटो : PTI
योगा मैट-आप योगा मैट खरीद सकते हैं। अपने रोज के जिम के साथ इस मैट पर योगा का अभ्यास कर सकते हैं। कई बार योगा मैट के अतिरिक्त कुछ लोग चादर या दूसरी चीजों का इस्तेमाल योग के लिए करते हैं लेकिन इस पर एक्सरसाइज या योग करने का वातावरण नहीं बन पाता। बेहतर होगा आप योगा मैट खरीदें जिससे योग के अलावा कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed