अगर आपको भी रात को सोते समय बेचैनी और घबराहट फील होती हैं तो ये खबर शायद आपके लिए है। आप शायद ही ये जानते होंगे कि अच्छी नींद पाने के लिए रात को बिना कपड़ों के सोना चाहिए। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।
बिस्तर पर बैचेनी का कारण कहीं आपके कपड़े तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर
संक्रमण से होता है बचाव
सारा दिन अंडरवियर में रहने की वजह से आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। रात को अपनी स्किन को सांस लेने दें। विशेषज्ञों की मानें तो पसीने की वजह से आपको खुजली या एलर्जी हो सकती है। आप चाहें तो इस एलर्जी से खुद को रात को बचा सकते हैं।
बेहतर नींद के लिए जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, आपके शरीर का तापमान 11 बजे से 4 बजे तक बहुत ज्यादा होता है। इसकी वजह से उन्हें बहुत गर्मी लगती है लेकिन अंडरवियर के बिना सोने से आपके शरीर के तापमान का स्तर कम हो जाता है। शायद ही आपको पता हो कि अच्छी नींद के लिए आपके शरीर के तापमान का आधा डिग्री से कम होना बेहद जरूरी है।
दर्द निरोधक दवा की तरह काम करता है
क्या आप जानते हैं कि बिना कपड़ों के सोने से पेट संबंधी कई विकार कम हो जाते है। साथ ही आपके तनाव को कम करने के साथ ये आपको दर्द से भी राहत देता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपको पीठ दर्द और कब्ज का खतरा भी कम होता है।
सही ब्लड सर्कुलेशन
ज्यादातर टाइट कपड़े पहनने से हमारी बॉडी में ब्लड का सही ढंग से सर्कुलेशन नहीं हो पाता है । जिसकी वजह से हमारे शरीर में कई रोग उत्पन्न हो सकते हैं । इस से बचने और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने के लिए रात को सोते समय इनर वियर नहीं पहनने चाहिए।