फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उचित आहार से दें मधुमेह को मात, लाइफस्टाइल में करें बदलाव और इन चीजों से रहें दूर

Thu, 29 Aug 2019 04:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 29 Aug 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
know about the diet for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अनियमित जीवन शैली के चलते तेजी से लोग डायबिटीज जैसी बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। अगर इसे नियंत्रित न किया जाए तो ये हमारे शरीर में अन्य बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। पहले ये बीमारी अधिकतर 40-50 साल की उम्र के बाद ही देखी जाती थी, परंतु आज ये बच्चों में भी आम होती जा रही है। मधुमेह न हो या हो जाए तो कैसा हो हमारा आहार बता रही हैं केजीएमयू की डायटिशियन डॉ. दीपिका अग्रवाल। 

know about the diet for diabetes patients
डॉ दीपिका अग्रवाल - फोटो : amar ujala
ध्यान रखें इन बदलावों का
जब ज्यादा प्यास लगे, आंखों की रोशनी कम होेने लगे। किसी चोट का जख्म भरने में अधिक समय लगे, चक्कर आए। हाथ-पैरों में जलन हो, बिना करण ही चिड़चिड़ाहट हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये मधुमेह के लक्षण हो सकते हैं। 
 
know about the diet for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसे खाएं-पिएं
स्किम्ड मिल्क, नारियल पानी, ग्रीन टी, लेमन टी, लइया चना, रोस्टेड मखाना, खट्टे फल, वेजिटेबल सूप आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the diet for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन चीजों से रहें दूर
जड़ कंद वाली सब्जियां जैसे आलू, शकरकंद से दूर रहें। मीठे फल जैसे केला, खजूर, अंगूर न खाएं। चीनी, गुड़, जैम, जैली शूगर फ्री का यूज करें। बेकरी प्रोडक्ट, मिठाइयां दिनभर में सिर्फ 2 या 3 ही लें। ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश से बचें। मैदा से बने खाद्य पदार्थ से परहेज करें। फ्राइड व जंक फूड से दूरी बनाएं। 

विज्ञापन
know about the diet for diabetes patients
Dry Fruits
ऐसा हो आपका खानपान
यदि आपको मधुमेह है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। सबसे पहले ध्यान रखें कि आपका भोजन मोटापा बढ़ाने वाला न हो। फाइबर वाले भोजन चुनें। जैसे मोटा अनाज, मिक्स आटे की रोटी, चोकर वाला आटा। इसमें कैलोरी के साथ-साथ फाइबर अधिक होता है। इसके लिए दलिया, ओट्स को डायट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मधुमेह रोगियों को अपनी डायट में अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। अपने आइडियल बॉडी वेट के हिसाब से 1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो के हिसाब से लेना चाहिए। इसके लिए आप अपने भोजन में बेसन की रोटी, दालें, अंडा, नॉनवेज व ड्राईफ्रूट शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 20-25 ग्राम वसा तक ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा पांच ग्राम तक ही होनी चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed