फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deltacron: कोरोना ने फिर बदला नया रूप, डेल्टा और ओमिक्राॅन के बाद अब नई आफत, तेजी से फैल रहा 'डेल्टाक्राॅन'

Wed, 16 Feb 2022 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Feb 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Know About Deltacron Hybrid Of Omicron And Delta Strain Reported in UK
डेल्टाक्राॅन - फोटो : amar ujala

कोरोना का कहर अभी भी जारी है। कई देशों में वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। कोविड के कई वैरिएंट अब तक सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन को अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट बताया जा रहा है लेकिन ओमिक्रॉन की तुलना में डेल्टा वैरिएंट अधिक घातक है। ज्यादातर देशों में पिछले साल डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव रहा। अब ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के मिलने से नए वैरिएंट का खतरा दिखने लगा है। ब्रिटेन में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके पहले साइप्रस में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पता चला था। उस समय साइप्रस यूनिवर्सिटी में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स ने डेल्टाक्रॉन को खोजा था। दावा किया गया था कि यह हाइब्रिड वैरिएंट बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन का स्थान ले सकता है। हालांकि कई विशेषज्ञों ने तब इस वैरिएंट को लेकर प्रयोगशाला की गलती बताया गया था। जानिए डेल्टाक्राॅन वैरिएंट के बारे में।

Know About Deltacron Hybrid Of Omicron And Delta Strain Reported in UK
डेल्टाक्राॅन - फोटो : Pixabay

क्या है डेल्टाक्राॅन

डेल्टाक्राॅन को ओमिक्रॉन और डेल्टा का हाइब्रिड वैरिएंट बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज जब डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट प्रभावित होते हैं तो उसे डेल्टाक्राॅन वैरिएंट से संक्रमित माना जा सकता है। इस वैरिएंट के बारे में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी की साप्ताहिक वैरिएंट सर्विलांस रिपोर्ट में बताया गया कि नए वैरिएंट से जुड़े रोगों की गंभीरता और वैक्सीन का प्रभाव पता नहीं चल सका है। लेकिन फिलहाल अधिकारियों ने इसे कम गंभीर श्रेणी के वैरिएंट में रखा है। वजह यह है कि अभी इसके बहुत कम मामले सामने आए हैं।

Know About Deltacron Hybrid Of Omicron And Delta Strain Reported in UK
डेल्टाक्राॅन - फोटो : पीटीआई

कहां से आया डेल्टाक्राॅन

ब्रिटेन में इस वैरिएंट के पता चलने के बाद यूके हेल्छ सिक्योरिटी एजेंसी की साप्ताहिक वैरिएंट सर्विलांस रिपोर्ट को डेली मेल ने प्रकाशित किया। हालांकि हाइब्रिड वैरिएंट की उत्पत्ति ब्रिटेन में हुई है या फिर यह बाहर से आया है इसका पता नहीं चल सका है। साइप्रस में भी डेस्टाक्राॅन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Deltacron Hybrid Of Omicron And Delta Strain Reported in UK
डेल्टाक्राॅन - फोटो : iStock

डेल्टाक्राॅन कम गंभीर श्रेणी का वैरिएंट

माना जा रहा है कि यह वेरिएंट बहुत अधिक खतरा पैदा न करें। ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ प्रोफेसर पॉल हंटर ने इस बात का तर्क दिया कि यूके में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट के खिलाफ इम्युनिटी का स्तर बहुत मजबूत और बेहतर हो गया है। दोनों वैरिएंट के मामले भी कम हो रहे हैं। ऐसे में सैद्धांतिक रूप से नए वैरिएंट का ट्रांसमिशन आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Know About Deltacron Hybrid Of Omicron And Delta Strain Reported in UK
डेल्टाक्राॅन - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed