फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Death: आखिर क्या है वो बीमारी जिससे पीड़ित थे बप्पी लाहिड़ी? यहां जानें लक्षण से लेकर बचाव के तरीकों तक सबकुछ

Wed, 16 Feb 2022 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Feb 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
music composer bappi lahiri passed away from diseases know about diseases symptoms preventions
बप्पी लहिरी किस बीमारी से पीड़ित थे - फोटो : Instagram/bappilahiri_official_

डॉक्टर एन. के. शर्मा


सीनियर फीजिशियन
पूर्व आईएमए अध्यक्ष नोएडा
अनुभव- 24 वर्ष

Medically Reviewed by Dr N. K. Sharma

आज एक और सुर हमेशा के लिए शांत हो गया, क्योंकि मंगलवार को मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया। वे 69 साल के थे, और मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में उनका निधन हो गया। बप्पी लाहिड़ी के निधन की खबर ने हर किसी को हौरान कर दिया। लोग इस बात से काफी ज्यादा हैरान हैं कि आखिर उनका निधन हुआ कैसे? क्या वो किसी बीमारी के शिकार थे? तो यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इसी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। लेकिन शायद आप इस बीमारी के बारे में नहीं जानते होंगे? तो चलिए हम आपको इस ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हैं। इसको लेकर अमर उजाला की टीम ने डॉक्टर एन. के. शर्मा से बात की। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

music composer bappi lahiri passed away from diseases know about diseases symptoms preventions
बप्पी लहिरी किस बीमारी से पीड़ित थे - फोटो : istock

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी?

  • दरअसल, डॉक्टर एन. के शर्मा. बताते हैं कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया में रात को सोते समय नाक में हवा का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मुंह और नाक के ऊपरी हिस्से में हवा भर जाती है। इसमें आपका वायुमार्ग छोटा हो जाता है या फिर बंद तक हो जाता है और इसकी वजह से क्षण भर के लिए आपकी सांस लेना तक बंद कर देता है।
music composer bappi lahiri passed away from diseases know about diseases symptoms preventions
बप्पी लहिरी किस बीमारी से पीड़ित थे - फोटो : istock

इस बीमारी के प्रमुख कारण

  • डॉक्टर एन. के. शर्मा बताते हैं कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के प्रमुख कारणों में जो चीजें शामिल हैं, उनमें व्यक्ति की खराब दिनचर्या सबसे प्रमुख है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं, और ऐसी चीजों की सेवन कर लेते हैं जो उन्हें दिक्कतें पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
music composer bappi lahiri passed away from diseases know about diseases symptoms preventions
बप्पी लहिरी किस बीमारी से पीड़ित थे - फोटो : istock

मोटापा भी है एक कारण

  • वहीं, डॉक्टर एन. के. शर्मा ये भी बताते हैं कि मोटापा बढ़ना भी इसका एक प्रमुख कारण है। जो लोग अपने वजन को नियंत्रित करके नहीं रखते हैं और लगातार उनका वजन बढ़ता रहता है। ऐसे में ये लोग ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
music composer bappi lahiri passed away from diseases know about diseases symptoms preventions
बप्पी लहिरी किस बीमारी से पीड़ित थे - फोटो : istock

ये हैं लक्षण:-

  • तेज खर्राटे आना
  • सोते समय बेचैनी महसूस होना
  • दम घुटना या सांस ठीक तरह से न ले पाना
  • दिन में ज्यादा सोना
  • सुस्ती आना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed