फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Disease: किडनी की बीमारियों का पूरे शरीर पर हो सकता है नकारात्मक असर, ऐसे कम कर सकते हैं जोखिम

Sun, 20 Aug 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Aug 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
kidney function and diseases, how to keep kidney healthy know what to eat
किडनी को स्वस्थ कैसे रखें? - फोटो : Pixabay

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो रक्त से अपशिष्ट उत्पादों को फिल्टर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किडनी हमारे रक्त में कई पदार्थों के स्तर और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुर्भाग्यवश पिछले कुछ वर्षों में किडनी से संबंधित बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, इसके जोखिमों को कम करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।



लाइफस्टाइल और आहार की कई स्थितियां किडनी से संबंधित बीमारियों के जोखिम को बढ़ाती जा रही हैं, इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करना किडनी को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

आइए जानते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

kidney function and diseases, how to keep kidney healthy know what to eat
किडनी की बीमारियां - फोटो : istock

किडनी को कैसे स्वस्थ रखें?

डॉक्टर कहते हैं, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों में विशेष सुधार की आवश्यकता होती है, अकेले आहार के माध्यम से इसमें लाभ नहीं मिल सकता है।  उदाहरण के लिए अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है, खासकर किडनी की समस्याओं के पहले से शिकार लोगों में इसके कारण जोखिम और भी अधिक देखा जाता है।

आइए जानते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों को आहार में शामिल किया जा सकता है?

kidney function and diseases, how to keep kidney healthy know what to eat
फूलगोभी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

क्रूसिफेरस सब्जियां हो सकती हैं लाभकारी

किडनी को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के खतरों को कम करने के लिए क्रूसिफेरस सब्जियों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी यौगिकों से भरपूर होती हैं, जो किडनी की कार्यक्षमता में सुधार कर सकती है। इन सब्जियों में कैलोरी की भी मात्रा कम होती है ऐसे में बिना वजन बढ़ाने के जोखिमों के ये आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kidney function and diseases, how to keep kidney healthy know what to eat
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

लहसुन-प्याज से फायदा

लहसुन और प्याज न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, साथ ही इनसे सेहत को कई प्रकार से लाभ भी मिल सकता है। लहसुन, मैंगनीज और विटामिन-बी6 का अच्छा स्रोत है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ सल्फर यौगिक भी होता है जिससे किडनी को लाभ मिलता है। इसी तरह से प्याज में मौजूद फोलेट सहित विटामिन-सी, मैंगनीज और विटामिन-बी की मात्रा किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकती है।

विज्ञापन
kidney function and diseases, how to keep kidney healthy know what to eat
ऑलिव ऑयल से क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल का सेवन

ऑलिव ऑयल को अध्ययनों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा देने वाला पाया गया है, खासतौर पर इससे हृदय की सेहत में विशेष लाभ मिल सकता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई और अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो किडनी के साथ शरीर के अन्य कई अंगों के लिए भी लाभकारी प्रभावों वाला हो सकता है। ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड होता है, जो इंफ्लामेटरी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे कम को करने के लिए जाना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed