फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झागदार पेशाब और नींद की समस्या के साथ अगर दिखें ये लक्षण तो समझिए आपको हो रही ये जानलेवा बीमारी

Sun, 05 Jan 2020 09:57 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 05 Jan 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Kidney disease symptoms, treatment and prevention
kidney - फोटो : kidney

हमारा शरीर हमको संकेतों के जरिए बीमारी का आभास दे देता है। शरीर में अगर आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जो कि असमान्य लगते हैं तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि अगर आप इन लक्षणों को नजरअंदाज करेंगे तो आपकी जान पर आफत हो सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो अगर आपको अपने शरीर में महसूस हो तो आपको किडनी की बीमारी हो सकती है....

Kidney disease symptoms, treatment and prevention
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में

गुर्दे की बीमारी होने पर हमारा शरीर हमको कई लक्षण देने लगता है। ये लक्षण हमको बता देते हैं कि हमारी किडनी में दिक्कत हो रही है और हमें इसका इलाज करना है। ऐसे में अगर आपका उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की विफलता का पारिवारिक इतिहास रहा है तो आपको और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

Kidney disease symptoms, treatment and prevention
kidney - फोटो : pixa

अगर आपको नींद की समस्या हो रही है और इसके साथ ही रात में बार-बार पेशाब जाना पड़ता है तो फौरन डॉक्टर से मिलें। दरअसल जब गुर्दे ठीक से फिल्टर नहीं होते हैं तो टॉक्सिन मूत्र के माध्यम से शरीर को छोड़ने के बजाय रक्त में रह जाते हैं। इससे नींद आना मुश्किल हो सकता है और किडनी में समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney disease symptoms, treatment and prevention
skin - फोटो : skin

अगर त्वचा शुष्क है और खुजली हो रही है तो यह किडनी की खराबी का संकेत है। स्वस्थ गुर्दे  शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालते हैं, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं, हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं, जबकि शुष्क और खुजली वाली त्वचा हड्डी की बीमारी का संकेत है, जो अक्सर गुर्दे की बीमारी के साथ होती है। 



 
विज्ञापन
Kidney disease symptoms, treatment and prevention
पेशाब में खून आने की समस्या - फोटो : सोशल मीडिया

बार-बार पेशाब आना किडनी की खराबी का सबसे आम संकेत है। ऐसे में समझिए कि गुर्दे सही से फिल्टर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कई बार मूत्र संक्रमण या बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से भी बार-बार पेशाब आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed