फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दस्त की समस्या से तुरंत राहत देंगी किचन में रखी ये चीजें, पेट दर्द और गैस की समस्या से मिलेगी निजात

Sun, 05 Jan 2020 08:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 05 Jan 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
diarrhea loose motion home remedies
- फोटो : Pixabay

शरीर की ज्यादातर बीमारियों की जड़ पेट से जुड़ी होती है। सही ढंग से पेट में खाना न पचने की वजह से बहुत सारी समस्याएं घेर लेती हैं। पेट में दर्द, गैस,कब्ज के साथ ही कभी-कभी दस्त की परेशानी भी हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी और कमजोरी होने लगती है। अगर कई बार दस्त आने लगे तो रसोई में रखी इन चीजों के इस्तेमाल से राहत मिल सकती है। तो चलिए जानें क्या है वो छोटी सी चीज जो पेट की समस्याओं से राहत दिला सकती है।


 
diarrhea loose motion home remedies
राई के दाने

राई के दाने का इस्तेमाल अक्सर घरों में तड़के के रूप में किया जाता है। इस राई से दस्त की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। एक चौथाई राई के दानों को एक चम्मच पानी में एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। अब इस राई वाले पानी को पी लें। दिन में दो से तीन बार इसे पीने से दस्त में जल्द ही आराम मिलने लगता है। 


 
diarrhea loose motion home remedies
अनार

अनार के दाने से भी दस्त में आराम मिलता है। अगर किसी को दस्त हो रही है तो उसे अनार खाना चाहिए लेकिन दिन भर में दो से ज्यादा अनार न खाएं। अनार के पत्तों के पानी को उबाल कर उसे पीने से दस्त में जल्दी ही आराम मिल जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
diarrhea loose motion home remedies
- फोटो : Pixabay
मेथी

मेथी पेट के लिए वरदान से कम नही है। इसके दानों को पीस कर सुबह खाली पेट पीने से पेट की ज्यादातर समस्याओं से राहत मिलती है। मेथी के दानों का पाउडर बनाकर एक गिलास पानी में डालें और सुबह खाली पेट पिएं।


 
विज्ञापन
diarrhea loose motion home remedies
- फोटो : pixa
दालचीनी

शहद में दालचीनी मिलाकर पीने से पेट की बीमारी से आराम मिलता है। दस्त और गैस की समस्या परेशान करती रहती है तो एक चम्मच शहद ले कर उसमें आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट पिएं। दिन में एक से दो बार पीने से दस्त की परेशानी से आराम मिल जाता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed