{"_id":"5cb1a082bdec22142a7213c3","slug":"how-to-remove-wax-from-an-apple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये सेब पहुंचा सकता है डॉक्टर के पास","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अक्सर सेब को खूबसूरत दिखाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए मोम की एक परत चढ़ाई जाती है, लेकिन ये मोम की परत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है इसका शायद आपको अंदाजा नहीं। आपको अपनी ओर आकर्षित करने वाला लाल चमकदार सेब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं सेब को खूबसूरत बनाने वाली ये वैक्स आपके लिए कितनी खतरनाक है और आप इससे किस तरह छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब को सबसे सेहतमंद फल माना जाता है। इसका रोजाना सेवन आपको कई बीमारियों से बचाए रखता है। सेब खाने मात्र से आपके दांत चमकदार बनते हैं, सेब में मौजूद डाइट्री फाइबर्स आपकी पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाते हैं। यही नहीं, हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब की नमी को बरकरार रखने के लिए इन पर प्राकृतिक वैक्स की कोटिंग की जाती है, जिसे खाने के लिए सुरक्षित माना जाता है। मगर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सेबों पर केमिकलयुक्त सिंथेटिक वैक्स की कोटिंग होती है। इस तरह की कोटिंग वाले सेब खाने से इसका मोम आपकी आंतों में जाकर चिपक जाता है जिससे आंतों के कैंसर होने का खतरा होता है इसके अलावा वैक्सयुक्त सेब आपको पेट की कई गंभीर बीमारियां दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे पता करें सेब पर चढ़ी है वैक्स की परत
4 of 5
डिजाइन पिक्चर
आप सेब के छिलके को चाकू से कुरेदें। ऐसा करने से एक सफेद पाउडर नजर आता है, तो ये वैक्स है। इसके अलावा वैक्स युक्त सेब को अपनी हथेलियों में रगड़ने पर आपको सफेद पाउडर जैसा दिखाई देगा। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि सेब पर वैक्स की कोटिंग की गई है या नहीं।
विज्ञापन
सेब से वैक्स की परत कैसे हटाएं
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब से वैक्स को साफ करने के लिए सिर्फ सादे पानी से धोना ही काफी नहीं है। सेब को खाने से पहले गुनगुने पानी में 1 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे वैक्स पिघलकर अलग हो जाएगी। इसके अलावा सिरके और पानी के मिश्रण में एक साफ कपड़ा डुबोकर उससे सेब को साफ करें और फिर पानी से धो लें। पानी में बेकिंग सोडा और नींबू डालकर भी सेब की वैक्स को हटाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।