फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kareena Birthday: 'लोकल खाना और ग्लोबल सोच' है करीना का फिटनेस मंत्र, दिनभर का है ये रूटीन

Sat, 21 Sep 2019 10:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 21 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor birthday fitness and diet mantra of bebo is magical

बॉलीवुड की 'डीवा'  और सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान आज अपना 39 जन्मदिन मना रही हैं। अपने फैशन और फिटनेस के लिए मशहूर करीना का फिटनेस रूटीन कई महिलाएं को प्रभावित करता है। प्रेग्नेंसी के बाद खुद को पांच महीने के अंदर फिट बनाने के लिए करीना को काफी सराहा गया। अपने आप को हमेशा हेल्दी और फिट रखने के लिए करीना का बेहद दिलचस्प मंत्र है। आगे की स्लाइड में जानें करीना का फिटनेस का फंडा जिसे आप भी अपना सकते हैं। 

kareena kapoor birthday fitness and diet mantra of bebo is magical
- फोटो : social media
करीना कपूर खान का फिटनेस मंत्रा है, 'ईट लोकल ऐंड थिंक ग्लोबल' यानी स्थानीय चीजें खाओ और वैश्विक सोच रखो। करीना मौसमी फल जरूर खाती हैं। उन्हे आम और जामुन खाना पसंद है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए जूस का सेवन ज्यादा करना चाहिए। करीना भी कोकम शरबत, नींबू शरबत और लेमन ग्रास चाय पीना पसंद करती हैं।
kareena kapoor birthday fitness and diet mantra of bebo is magical
- फोटो : instagram
लंच में करीना दही के चावल और पापड़ और मौसमी सब्जियां ही खाना पसंद करती हैं। करीना के अनुसार आपको स्ट्रिक्ट डाइट की जरूरत नहीं होती है लेकिन अपनी इच्छाओं पर संयम बरतना जरुरी है। 20 दिसंबर 2016 तैमूर के जन्म के बाद करीना का वजन करीब 18 किलो बढ़ गया था। डबल चिन दिखने के साथ ही चेहरे की चमक भी गुम हो गई थी लेकिन उन्होंने डिलीवरी के 45 दिनों बाद से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor birthday fitness and diet mantra of bebo is magical
- फोटो : instagram
इसके बाद करीना सप्ताह के 5 दिन एक घंटे तक वर्कआउट करके पसीना बहाने लगीं। वेट लॉस करने की प्रक्रिया में करीना एक-एक स्टेप आगे बढ़ी और उन्होंने कोई भी जल्दबाजी नहीं की।पहला लक्ष्य शरीर में उन सब चीजों को वापस लाना था, जो प्रेग्नेंसी के समय बदल गई थी। 
विज्ञापन
kareena kapoor birthday fitness and diet mantra of bebo is magical
- फोटो : instagram
करीना के अनुसार प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर से करीब 5 सालों का कैल्शियम निकल जाता है। पहले जैसा फिगर पाने के लिए शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ना था। जिसके चलते उन्होंने रोज रात को एक बड़ा गिलास दूध का पीना शुरू किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed